फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eid-ul-Azha festival celebrated peacefully

Maharajganj News: शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार

Fri, 29 May 2026 01:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Azha festival celebrated peacefully
नौतनवा में नमाज अदा करते नमाजी।
सभी ईदगाहों में सुबह साढ़े सात बजे अदा की गई बकरीद की नमाज
विज्ञापन

मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज पढ़कर मुल्क में अमन-चैन की मांगी दुआएं
महराजगंज। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार पूरे जनपद में बृहस्पतिवार को अकीदत, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में भारी संख्या में जुटे लोगों ने विशेष नमाज अदा की और देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी।
जनपद की सदर तहसील क्षेत्र समेत नौतनवा, परतावल, निचलौल, मिठौरा, घुघुली, सिसवा बाजार एवं फरेंदा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने त्याग और बलिदान का कुर्बानी का त्योहार धूमधाम से शांतिपूर्ण ढंग से मनाया। साथ ही नमाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी और एक दूसरे के गले मिलकर ईद-उल -अजहा की मुबारकबाद पेश की। सभी ईदगाहों में बकरीद की नमाज सुबह साढ़े सात बजे अदा की गई। इसके बाद जानवरों की कुर्बानी दी गई।
विज्ञापन

महराजगंज स्थित नूरी मस्जिद स्थित ईदगाह में बकरीद (ईद उल अजहा) की नमाज कारी मोहम्मद ने अदा कराई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ने कहा कि हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने अल्लाह को खुश करने के लिए अपने प्यारे बेटे इस्माइल की कुर्बानी दी थी। यह त्योहार इसी की याद में मनाया जाता है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुबह से ही मस्जिदों, ईदगाहों पर पुलिस के जवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार,
नौतनवा ब्लॉक के विभिन्न गांवों के ईदगाहों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक नमाज अदाकर मुल्क की हिफाजत की दुआ मांगी। सबने एक-दूसरे के गले मिलकर भाईचारे की मिसाल कायम की। स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सुबह से ही ईदगाहाें पर मुस्तैद रही।
ईद उल अजहा का त्योहार परसामलिक थाना क्षेत्र के निपनिया, विषखोप, शिवपुरी,नौडिहवा,मरजादपुर, बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार, सिरसिया मसर्की, बरनहवां, गंगवलिया, चुड़िहारी, अहिरौली, रेहरा, सेवतरी, मुजहना, पड़ौली, कोहरगड्डी, छितवनिया, असुरैना, दोगहरा, घोड़हवा, तरैनी, घोड़हिया आदि गांवों के ईदगाहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ शांति पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेन्द्र बहादुर सिंह, सेवतरी चौकी प्रभारी अरूण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संदीप कुमार वर्मा समेत पुलिस के जवान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहे।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार,
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली और शेख फरेंदा गांव के मुस्लिम समाज के लोगों ने बकरीद का त्योहार लेकर शांतिपूर्ण तरीके मनाया। लोगों ने ईदगाह में नवाज अदा करके मुल्क में अमन की दुआ मांगी। खनुआ चौकी प्रभारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि बकरीद पर्व को लेकर हरदीडाली, शेख फरेंदा में मुस्लिम समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की। कहीं से कोई दिक्कत नहीं रही।

अकीदत के साथ पढ़ी गई ईद-उल-अजहा की नमाज

नौतनवा। बकरीद पर्व के अवसर पर बृहस्पतिवार की सुबह नगर स्थित प्रत्येक ईदगाहों पर पहुंच मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। इस दौरान खुदा के सजदे में झुके हर सिर देश में अमन-चैन और परिवार के सलामती की दुआ मांगते रहे। नमाज के उपरांत समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे के गले मिल पर्व की बधाई दी और उन्हें भोज पर आमंत्रित किया। बच्चे नए-नए कपड़े पहनकर सुबह से ही अपने मित्रों के साथ गली-मोहल्लों में धमाचौकड़ी मचाते रहे। पर्व की विशेष मिष्ठान सेवई खाकर लोगों ने खुशी का इजहार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed