फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eid and Navratri bring cheer, clothing market is buzzing

Maharajganj News: ईद और नवरात्र ने बढ़ाई रौनक, गुलजार हुआ कपड़ों का बाजार

Wed, 18 Mar 2026 02:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Eid and Navratri bring cheer, clothing market is buzzing
मॉल व दुकानों पर बढ़ी भीड़ से बिक्री में इजाफा, 19 मार्च से नवरात्र, तैयारियां तेजी
विज्ञापन


खरीदारी में व्यस्त दिख रहीं महिलाएं, बाजार में बढ़ी भीड़
महराजगंज। ईद और नवरात्र के त्योहार नजदीक आते ही रेडीमेड कपड़ा बाजार की रौनक बढ़ी है। अधिकतर महिलाएं त्योहारों को देखते हुए कपड़ों की खरीदारी में व्यस्त हैं।
कारोबारियों के मुताबिक, इन दिनों नवरात्र को लेकर खरीद का दौर शुरू है जिसमें लाल, पीले व सात्विक रंगों को अधिक तरजीह दी जा रही है। कपड़ों की दुकान पर महिलाएं अधिक नजर आ रही हैं। महिलाएं मौसम को देखते हुए खरीदारी कर रही हैं। ईद की तिथि अभी मुकर्रर नहीं। चांद रात होने के बाद बृहस्पतिवार या शुक्रवार को ईद पड़ सकती है। जबकि चैत्र नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। रेडीमेड वस्त्र विक्रेता त्योहारों की जुगलबंदी देखकर तरह- तरह के छूट व मौसम आधारित कपड़ों की रेंज बिक्री शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन




निचलौल रोड पर रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि महिलाएं नवरात्र के मद्देनजर हल्के रंग के कपड़े पसंद कर रही हैं। ऐसे कपड़े जो व्रत उपासना के दौरान पहनने के लिहाज से उपयुक्त हों। हल्के कलर के सूट व कुर्तियां अधिक बिक रही हैं। साड़ियों की खरीद में लाल व पीले रंग की सूती साड़ी व चुनरी प्रिंट की साड़ियों की डिमांड बढ़ी है। सोमवार को दुकान का कारोबार 60 हजार से अधिक का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरेंदा हाईवे पर मॉल संचालित करने वाले जयराम सिंह ने बताया कि युवतियों के लिए काफी आकर्षक कुर्तियों की रेंज उपलब्ध है। बिक्री का ग्राफ बढ़ा है। खरीदारी करती मिलीं अन्नपूर्णा ने बताया कि गर्मी में हल्के कपड़े ही पहन सकते हैं। बाजार में 200 से 250 रुपये में मिलने वाली कुर्ती भी आरामदायक है। इसे किसी के साथ मैच करके पहन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed