फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Effect of heat increases, sleep is not complete

Maharajganj News: गर्मी का प्रभाव बढ़ा, पूरी नहीं हो रही नींद

Sat, 27 Apr 2024 04:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 27 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Effect of heat increases, sleep is not complete
-20 साल के युवा भी तनाव और नींद नहीं आने की समस्या से ग्रसित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गर्मी का प्रभाव बढ़ गया है। रात में नींद पूरी नहीं हो रही है। इससे लोगों को समस्या हो रही है। ओपीडी में सिरदर्द, बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। इससे पीड़ित रोजाना जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 15 से 20 मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर दवा के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रमोद कुमार कहते हैं कि गर्मी में लोगों को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है। कुछ लोगों को भूख नहीं लग रही है, तो कुछ लोगों का खाना नहीं पचता। कुछ लोगों को नींद नहीं आती। नींद नहीं आने या कम आने की समस्या को बढ़ती उम्र की समस्या के तौर पर देखा जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज कल किसी बीमारी की उम्र नहीं है। 20 साल के युवा भी तनाव और नींद नहीं आने की समस्या से ग्रसित ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

गर्म तापमान में आराम से सोना मुश्किल हो गया है। डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि गर्मी से बचना है तो खुद को हाइड्रेटेड रखें। हाइड्रेटेड रहने के लिए पूरे दिन खूब पानी पिएं। शरीर में पानी कम होने पर नींद बाधित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed