फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   effect of demonstration in Kathmandu visible on India-Nepal border.

Nepal News: काठमांडो में प्रदर्शन का असर भारत-नेपाल सीमा पर दिखा, 60 तीर्थ यात्रियों को रोका

Sat, 25 Nov 2023 11:14 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Nov 2023 11:14 AM IST
सार

बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए जा रहे करीब 60 तीर्थयात्री सुबह 10 बजे बार्डर पर पहुंचे, तो नेपाल की बेलहिया पुलिस ने उनको आगे जाने से रोक दिया। ऐसे में उन्हें लौटना पड़ा। वहीं, आंदोलन को देखते हुए पर्यटक भी कम जा रहे हैं।

विज्ञापन
effect of demonstration in Kathmandu visible on India-Nepal border.
भारत-नेपाल सीमा। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल की राजधानी काठमांडो में प्रदर्शन का असर सोनौली बार्डर पर दिख रहा है। शुक्रवार को सामान लेकर जाने वाले ट्रकों को भेजा गया, लेकिन तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया। बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन के लिए जा रहे करीब 60 तीर्थयात्री सुबह 10 बजे बार्डर पर पहुंचे, तो नेपाल की बेलहिया पुलिस ने उनको आगे जाने से रोक दिया। ऐसे में उन्हें लौटना पड़ा। वहीं, आंदोलन को देखते हुए पर्यटक भी कम जा रहे हैं।
विज्ञापन


काठमांडो में राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति और नागरिक बचाव महाभियान, नेपाल के संयोजक दुर्गा प्रसाई को बृहस्पतिवार को हुई हिंसा के बाद स्थानीय प्रशासन ने घर में नजर बंद कर दिया है। निषिद्ध क्षेत्रों में कार्यक्रम करने के आरोप में 75 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


इसके बाद से सरहद पर और चौकसी बरती जा रही है। वहीं, काठमांडो में प्रवेश के भक्तपुर, थिमी सहित कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं। जबकि बुटवल और लुंबिनी जाने वाले भारतीय यात्रियों को जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काठमांडो प्रशासन ने शुक्रवार को नोटिस जारी कर कहा कि तिनकुने इलाके में प्रदर्शन की अनुमति नहीं है। नोटिस की अवहेलना कर कुछ लोग इलाके में जमा हो गए तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। मुख्य जिलाधिकारी जितेंद्र बस्नेत ने बताया कि सीमावर्ती जिलों में कड़ाई के निर्देश दिए गए हैं। बाहर से काठमांडो आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण रोका गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed