फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   education news apdate

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, पंजीकृत हैं 73

Tue, 18 Feb 2020 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
education news apdate
बोर्ड परीक्षा को लेकर डेस्क पर स्लिप चस्पा करते शिक्षक। - फोटो : MAHARAJGANJ
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, पंजीकृत हैं 73868 परीक्षार्थी
विज्ञापन

महराजगंज। मंगलवार से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में कुल 73868 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर दिनभर तैयारियां होती रहीं। सीसीटीवी कैमरे आदि की भी सक्रियता देखी गई। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।
शासन द्वारा यूपी बोर्ड की परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी व शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नियमित रूप से बैठकों व समीक्षा का दौर चला। तैयारियों की वास्तविकता को भी कई बार जांचा गया। सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर डेस्क स्लिप लगाने, साफ-सफाई संबंधी कार्य को पूरा कराया गया। जिलाधिकारी ने नगर के गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज व महराजगंज इंटर कालेज में पहुंचकर तैयारियों की वास्तविकता देखी। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि बोर्ड परीक्षा को पूरी पारदर्शिता से कराएं। किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। केंद्रों के निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह, अमरेंद्र शर्मा व महराजगंज इंटर कालेज के जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिले में दो संकलन केंद्र भी बनाए गए
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए जिले में दो संकलन केंद्र बनाए हैं। सदर व निचलौल तहसील के 69 परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं महराजगंज इंटर कालेज में बने संकलन केंद्र पर जमा होंगी। वहीं फरेंदा व नौतनवां के 29 परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में बने उपसंकलन केंद्र में जमा की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबकास्टिंग से केंद्रों पर नजर रखेंगी सात टीमें
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में कुल 98 केंद्र बनाए गए हैं। वेबकास्टिंग के माध्यम से इन पर नजर रखने के लिए जीएसवीएस इंटर कालेज में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। नियंत्रण कक्ष में सात टीमों को लगाया गया है, जो परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखेंगी। प्रत्येक टीम में दो कर्मियों को रखा गया है। डीएम ने जीएसवीएस में बने नियंत्रण कक्ष में पहुंचकर वेबकास्टिंग व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशानिर्देश दिया।
कंट्रोल रूम में इन नंबरों पर दें सूचना
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय -किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति के उत्पन्न होने पर केंद्र के जिम्मेदार व आमजन नियंत्रण कक्ष के नंबर 9984286706 तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के नंबर 9454457344 पर सूचना दे सकते हैं।

वेबकास्टिंग संबंधी---किसी प्रकार की सूचना जीएसवीएस के नियंत्रण कक्ष के प्रभारी व अपर उप जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर 9005854545पर दी जा सकती है।
चार सचल दल टीम भी करेगी निगरानी
यूपी बोर्ड की प्रारंभ हो रही परीक्षा पर निगरानी के लिए चार सचल दल टीम को लगाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक, डायट प्राचार्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक शिक्षा विभाग के वित्त लेखाधिकारी के नेतृत्व वाली सचल दल परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर निगरानी करेगी।
------------------यूपी बोर्ड परीक्षा एक नजर में
कुल परीक्षा---73868
हाईस्कूल के पंजीकृत परीक्षार्थी-----41471
इंटरमीडिएट के पंजीकृत परीक्षार्थी--32397
परीक्षा में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट--15
परीक्षा में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट--04
परीक्षा में तैनात जोनल अधिकारी-05
बोर्ड परीक्षा में आज
हाई स्कूल में हिन्दी, प्रारंभिक हिन्दी-8 बजे से 11.15 बजे तक
इंटर में हिन्दी, सामान्य हिन्दी-2 बजे से 5.15 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed