{"_id":"69d41ef4828bf0dc7203e319","slug":"education-in-council-schools-is-better-than-private-schools-maharajganj-news-c-206-1-go11002-174888-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परिषदीय स्कूलों में मिल रही शिक्षा निजी स्कूलों से बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परिषदीय स्कूलों में मिल रही शिक्षा निजी स्कूलों से बेहतर
विज्ञापन
एडी बेसिक संगीता सिंह को स्मृति चिह्न देती बीएसए रिद्धि पांडेय।
स्कूल चलो अभियान को सार्थक बनाने पर एडी बेसिक ने दिया जोर
निपुण आकलन में जिला मंडल में आया अव्वल
महराजगंज। परिषदीय स्कूलों को कायाकल्प के जरिये शासन ने आधुनिक स्वरूप देकर शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कई सुधार किए हैं। आज परिषदीय स्कूलों की शिक्षा किसी मामले में निजी स्कूलों से उन्नीस नहीं है, बल्कि हर मामले में 20 साबित हो रही है। उक्त बातें एडी बेसिक संगीता सिंह ने कहीं।
पनियरा विकास खंड के पीएम श्री स्कूल नरकटहा से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई साथ ही साथ स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर पिछली कक्षा के टापरों को सम्मानित भी किया गया। एडी बेसिक ने स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों का प्रवेश महंगे स्कूलों में कराने की जगह परिषदीय स्कूलों में कराएं। स्कूल से निशुल्क पुस्तकों से लेकर ड्रेस के लिए भी धनराशि दी जाती है।
सरकार यह खर्च इसलिए कर रही जिससे गरीबों के बच्चे भी महंगे तौर तरीकों वाले निजी स्कूलों की कमी परिषदीय स्कूलों में न महसूस करें। अभिभावक अगर अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे तो यह उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे में प्रत्येक घर तक बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक जाएं और अभिभावकों को नामांकन के लिए प्रेरित करें। अधिक से अधिक नामांकन लक्ष्य हासिल करना है जिससे जिले के नौनिहाल हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन
बीएसए रिद्धि पांडेय ने बताया कि बीते वर्ष शिक्षा गुणवत्ता में व्यापक सुधार हुआ है। राज्य परियोजना की तरफ से डायट में शिक्षकों को आकर्षक तरीके से पढ़ाने का प्रशिक्षण समय-समय पर दिया जा रहा है। निपुण आकलन में जनपद ने शानदार प्रदर्शन कर मंडल में पहला व राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त कर बेहतर शैक्षिक गुणवत्ता का प्रमाण दिया है। कार्यक्रम का संचालन एआरपी अरविंद कुमार पांडेय ने किया। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा के पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व अध्यापक शामिल रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये अपनी प्रतिभा भी प्रदर्शित की।
घुघली बीआरसी से रैली को सदर विधायक ने दिखाई हरी झंडी
विकास खंड घुघली में स्कूल चलो अभियान की रैली को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीईओ चंद्र भूषण पांडेय की अगुवाई में शिक्षक व बच्चों ने रैली में शिक्षा का महत्व बताने वाले स्लोगन लिखी तख्तियों का प्रदर्शन भी किया। विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकार ने बेसिक शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया है। हमें भी इसमें साथ देकर प्रत्येक बच्चे को स्कूल भेजने की जिम्मेदारी पूरी करनी होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में बेलवाटीकर में आयोजन
घुघली विकास खंड के बेलवाटीकर उच्च प्राथमिक स्कूल से स्कूल चलो अभियान की रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर अभियान को हर स्तर पर सहयोग देने का अनुरोध लोगों से किया। जूनियर शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मणि, सुधीर श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, पवन पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।
सिसवां ब्लॉक के बरवां विद्यापति में कार्यक्रम
सिसवां ब्लॉक के कंपोजिट बरवां विद्यापति से अभियान की रैली निकाली गई और इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। रामचंद्र कन्नौजिया, कुलदीप, मंजू यादव, हरिनारायण, मिथिलेश्वर पाठक सहित अन्य मौजूद रहे।