फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Eat now and hiccup, you will be able to run fast after six months

Maharajganj News: अभी खाइए और हिचकोले, छह माह बाद भर सकेंगे फर्राटा

Tue, 02 Sep 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Eat now and hiccup, you will be able to run fast after six months
ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार में सड़क छतिग्रस्त।
महराजगंज। मदरी महदेईया चकदह धोतिअहवा मार्ग जल्द ही टू लेन बनेगी। यह सड़क 21 किमी लंबी है। वर्तमान में यह सड़क साढ़े तीन मीटर है। आने वाले दिनों में सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। चौड़ीकरण के लिए डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। वित्तीय अनुमोदन मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इससे करीब डेढ़ लाख आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इस पर 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नौतनवा तहसील क्षेत्र के मदरी महदेईया चकदह धोतिअहवा मार्ग बेहद खराब स्थित में है। यह सड़क जो वर्तमान में केवल साढ़े तीन मीटर चौड़ी है, एक लेन की सड़क होने के कारण वाहनों के लिए आवागमन में कई तरह की दिक्कत होती है।
विज्ञापन

जगह-जगह गड्ढों और उबड़-खाबड़ सतह के कारण इस मार्ग पर यात्रा करना जोखिम भरा हो गया है। लोगों का कहना है कि इस सड़क से गुजरना न केवल असुविधाजनक है, बल्कि दुर्घटना का कारण भी बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर से जाने वाली सड़क से रेहरा, हनुमानगढ़िया, बड़हरा, निपनिया, बिषखोप, महदेइया, बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार, जिगिना, पिपरवास, बरनहवा, गंगापुर गंगवलिया, चकदह, सूर्यपूरा, जमुहानी, पुरषोत्तमपुर, शीशमहल, कल्याणपुर, शाहपुर, रामनगर, चखनी, धोतिअहवा आदि गांव के लोगों का आना जाना लगा रहता है। आने वाले दिनों में इन गांवाें के लोगों को फायदा होगा। यह सड़क महदेइया, बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार, जमुहानी, चकदह आदि गांव में सड़क क्षतिग्रस्त है।

ग्रामीण दिनेश कुमार ने बताया कि इस सड़क पर तमाम गड्ढे हैं, जिसके कारण छोटे-बड़े वाहनों को चलाने में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि रात के समय तो स्थिति और भी खराब हो जाती है। गड्ढों के कारण कई बार वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। आलोक बिहारी, जो इस क्षेत्र में दुकान चलाते हैं, उन्होंने बताया कि सड़क इतनी संकरी है कि दो वाहनों का एक साथ गुजरना मुश्किल होता है। अगर कोई बड़ा वाहन आ जाए, तो छोटे वाहनों को रुकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed