फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   E-rickshaw damaged after collision with truck; three injured.

Maharajganj News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त, तीन घायल

Wed, 29 Jul 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw damaged after collision with truck; three injured.
गलत दिशा से आ रही कार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
विज्ञापन

कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के जोगियाबारी पुलिस चौकी के पास मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। साथ ही ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर एक कार गलत दिशा से आ रही थी। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने सामने जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कोल्हुई थाना क्षेत्र की ग्राम लालपुर निवासिनी मैमुनिशा, एकसड़वा निवासी कोइल व रामू घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर भेजा। इस संबंध में एसओ कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि कार चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed