{"_id":"67c9f3fa5d8fd714f1074cfc","slug":"e-lottery-for-liquor-shops-was-held-amidst-tight-security-maharajganj-news-c-206-1-go11002-144137-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई शराब की दुकानों की ई-लॉटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई शराब की दुकानों की ई-लॉटरी
Fri, 07 Mar 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार की शाम डीएम अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और जिला आबकारी चयन समिति की उपस्थिति में ई-लाटरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान पर्यवेक्षक एल वेंकटेश्वर लू भी ऑनलाइन जुड़े रहे।
ई-लॉटरी प्रक्रिया शाम चार बजे शुरू हुई और करीब 5:30 बजे पूर्ण हुई। सभी जिम्मेदार लॉटरी स्थल पर शाम तीन बजे पहुंचे। डीएम ने आवेदकों को संपूर्ण ई–लॉटरी प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया। उन्होंने मौके पर आवेदकों की सहमति से पारदर्शी तरीके से रैंडमाइजेशन का ट्राॅयल भी पूर्ण कराया। इसके उपरांत रैंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूर्ण की गई।
देशी शराब, मॉडल शॉप, कंपोजिट और भांग की दुकानों की सूची को पढ़कर सुनाया। साथ ही लॉटरी स्थल पर स्क्रीन पर ई–लॉटरी की सूची को प्रदर्शित किया गया। कुल 285 देसी शराब/कंपोजिट दुकान/मॉडल शॉप/भांग की दुकान के सापेक्ष 2297 आवेदनकर्ताओं द्वारा 4878 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें देसी मदिरा की 179, कंपोजिट शॉप 100, मॉडल शॉप 02 और भांग की 04 दुकानों की नीलामी की गई।
विज्ञापन
64 महिलाओं को मिला शराब बिक्री का लाइसेंस
जिले की 285 दुकानों के आवंटन में 64 दुकानों का लाइसेंस महिलाओं ने हासिल किया। वहींं 231 पुरुषों को ई-लाटरी से दुकान का लाइसेंस मिला।