फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   E-Gram Swaraj responsibility now handed over to administrators

Maharajganj News: ई-ग्राम स्वराज दायित्व अब प्रशासकों के हवाले

Wed, 03 Jun 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 03 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
E-Gram Swaraj responsibility now handed over to administrators
- 871 पंचायत में प्रशासक बने निवर्तमान प्रधान, 11 पंचायतों का जिम्मा संभालेंगे एडीओ पंचायत
विज्ञापन

महराजगंज। 26 मई को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो गया। इसके बाद गांव की सरकार अब प्रशासकों के हवाले है। 871 ग्राम पंचायत का जिम्मा जहां शासन के निर्देश पर निवर्तमान ग्राम प्रधानों को सुपुर्द है। वहीं, 11 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत (प्रशासक) के रूप में संभालने के लिए काबिज किए गए हैं। अब इन प्रशासकों का नाम ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर भी बतौर प्रशासक दर्ज किया जा रहा है, जिससे गांव के विकास कार्य होते रहें।
शासन ने ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व पंचायत चुनाव कराने में असमर्थता व्यक्त करते हुए बीते सप्ताह गांव की सरकार प्रशासकों को सुपुर्द कर दी। लेकिन पहले की तरह प्रशासक एडीओ पंचायत नहीं, बल्कि निवर्तमान प्रधानों को सौंपा। इसी आदेश के अनुपालन में जिले के निवर्तमान प्रधानों की डीएम की सहमति पर प्रशासक बनाया जा चुका है।
विज्ञापन

अब पंचायतीराज निदेशालय से प्राप्त निर्देश क्रम में सभी प्रशासकों का नाम ई स्वराज पोर्टल पर फीड कराया जा रहा है। डीपीआरओ कार्यालय के सूत्रों की मानें तो ग्राम पंचायतों की प्रोफाइल अपडेट कराई जा रही है। प्रोफाइल में निवर्तमान प्रधान प्रशासक के रूप में फीड हो रहे। इसके बाद ही गांव का विकास व भुगतान संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात प्रधानों की हो चुकी मृत्यु, दो पदच्युत तो दो के अधिकार हैं सीज
उक्त निर्देश अनुक्रम में जनपद के कुल 882 ग्राम पंचायतें कुल 12 विकास खंडों के अधीन हैं। इसमें 871 ग्राम पंचायतों के प्रशासक निवर्तमान प्रधान हैं। इसके अलावा 11 ग्राम पंचायत के प्रशासक एडीओ पंचायत को बनाया गया है। इसमें 7 ग्राम पंचायत के प्रधानों की मृत्यु हो चुकी है। 2 ग्राम पंचायत के प्रधान जहां पदच्युत हैं तो 2 ग्राम पंचायत के प्रधानों के अधिकार सीज हैं। इसमें सभी 11 ग्राम पंचायतों के प्रशासक एडीओ पंचायत बने हैं। ई-ग्राम स्वराज पर ग्राम पंचायतों की प्रोफाइल में पंचायत सचिवों के साथ ही प्रशासक नाम फीडिंग के साथ प्रशासकों के डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट भी फीड हो रहे। निदेशालय के मुताबिक डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट अनुमोदन के बाद ही इसका उपयोग किया जा सकेगा।


निदेशालय से मिले निर्देश क्रम में जनपद की 971 ग्राम पंचायतों के प्रशासक निवर्तमान ग्राम प्रधानों को बनाया गया है। 11 ग्राम पंचायतों में प्रधान की मृत्यु या अधिकार सीज होने की दशा में एडीओ पंचायत प्रशासक बनाए गये हैं। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर प्रशासकों का डाटा व डिजिटल सिग्नेचर अपलोड कराया जा रहा जिसके बाद ग्राम पंचायतों के भुगतान इत्यादि प्रभावी होंगे। - श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed