फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   e-city service will be online from April, online ward

अप्रैल से शुरू होगी ई-नगर सेवा, ऑनलाइन होंगे वार्ड

Thu, 15 Feb 2018 01:11 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 15 Feb 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
e-city service will be online from April, online ward
अप्रैल से शुरू होगी ई-नगर सेवा, ऑनलाइन होंगे वार्ड - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नगर पालिका प्रशासन ने ई - नगर सेवा शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत प्रापर्टी, गृह व जल कर आदि से संबंधित जानकारी वार्डवार अपलोड कर ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। वार्डवार जानकारी अपलोड की जा रही है। यह कार्य पूरा होते ही लोगों को लोगों को नगर पालिका की तरफ से तरफ की व्यवस्था के संबंध में ऑनलाइन जानकारी मिल सकेगी। यह व्यवस्था अप्रैल 2018 से शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ बनाने तथा जनसामान्य तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पालिका प्रशासन महानगर की तर्ज पर ई-नगर सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत नगर पालिका के प्रत्येक वार्ड की प्रापर्टी, गृह व जल कर, जन्म - मृत्यु प्रमाण पत्र, दाखिल - खारिज आदि संबंधी जानकारी अपलोड की जा रही है। पालिका की दुकानों व किराए की जानकारी भी अपलोड की जा रही है। सारी जानकारी अपलोड हो जाने से लोगों को गृह व जल कर जमा करने के अलावा अन्य कार्यों के लिए नगर पालिका कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। लोगों को घर बैठे ऑनलाइन सारी जानकारी मिल सकेगी। जानकारी अपलोड करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अप्रैल माह से पालिका क्षेत्र में ई नगर सेवा चालू कर जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed