{"_id":"610ada218ebc3e311d71a3e9","slug":"durghatana-mein-ghaayal-baalika-ne-dam-toda-maharajganj-news-gkp404435752","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल बालिका ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल बालिका ने दम तोड़ा
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल बालिका ने दम तोड़ा
फरेंदा (महराजगंज)। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग के बाजारडीह के टोला बनकटा गांव के पास सोमवार की शाम ट्रेलर की चपेट में आने से घायल टेंपो में सवार 13 वर्षीय अंजली की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में भाई-बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। बालक प्रिंस का इलाज चल रहा है।
गोरखपुर के बथुआ उरूवा निवासी चंद्रशेखर बहन विद्यावती व भांजे प्रिंस 16 व अंजली 13 को टेंपो में बैठा कर नौतनवां के भगवानपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। फरेंदा से आगे बाजारडीह गांव के पास बारिश होने लगी। टेंपो को खड़ा कर वहीं रुक गए। उसी दौरान सोनौली से गोरखपुर की तरफ जा रही ट्रेलर की चपेट में टेंपो आ गई, जिसमें चंद्रशेखर व विद्यावती की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। अंजली व प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। अंजली की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। बालिका की मौत होने की पुष्टि प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने की। संवाद