फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dumper hited car-Querell -6 injure

कार डंफर से टकराने पर हुई जमकर मारपीट, छह घायल

Sun, 05 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dumper hited car-Querell -6 injure
डंपर से टकराई कार, हुई मारपीट, छह लोग घायल
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलमलिया उर्फ सिरसिया में रविवार को कार - डंपर से टकरा गई। इसे लेकर कार सवार युवक व डंपर चालक में विवाद हो गया। थोड़ी ही देर में मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलमलिया उर्फ सिरसिया के पास पनियरा परतावल रोड निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसमें डंफर से मिट्टी गिराई जा रही थी। रविवार को डंफर चालक गाड़ी पीछे कर रहा था तभी पीछे से आ रही कार टकरा गई, जिसके बाद कार सवार डंफर चालक को मारने लगे। जान बचाने के लिए वह बगल के चाय की दुकान में जा घुसा वहां दुकान मालिक इंद्रासन पासवान ने बीच बचाव किया तो उनसे भी कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। उसके बाद दर्जनों की संख्या में गांव के कुछ लोग आए और इंद्रासन की दुकान का सारा सामान बाहर फेंक दिया। सामान फेंकने की वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष के फरहद खान को चोट लग गई एवं कार में सवार बबलू खान एवं एजाज खान को भी चोटें आई हैं। वहीं दूसरी तरफ के इंद्रासन पासवान, रामभवन, राहुल एवं भोलू को भी चोटें आई हैं। इसकी जानकारी किसी ने श्यामदेउरवां पुलिस को फोन से दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया और चार लोगों को उठाकर थाने ले गई। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि चार लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed