फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Due to the arbitrariness of truck drivers, there was a long jam on the highway, pedestrians kept struggling

Maharajganj News: ट्रक चालकों की मनमानी से हाईवे पर लगा लंबा जाम, जूझते रहे राहगीर

Tue, 02 Sep 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Due to the arbitrariness of truck drivers, there was a long jam on the highway, pedestrians kept struggling
नौतनवा स्थित मां बनैनिया मंदिर चौराहा के पास हाईवे पर लगा जाम। 
नौतनवा। नेपाल जा रहे मालवाहक ट्रक चालकों की मनमानी के कारण गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर सोमवार को पूरे दिन जाम की स्थिति रही। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और अस्पताल जाने वाले मरीजों को झेलनी पड़ी। जाम में राहगीर चिलचिलाती धूप और धूल के गुबार से पूरे दिन जूझते रहे।
विज्ञापन

भारत के विभिन्न प्रांतों से अलग-अलग सामग्रियां लेकर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मालवाहक ट्रक नेपाल जाते हैं। कुछ दिनों से नेपाल के भंसार कार्यालय में तकनीकी दिक्कतों के कारण सोनौली सीमा से लेकर नौतनवा तक करीब 15 किलोमीटर की दूरी तक मालवाहक ट्रकों की कतार लगी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग के एक लेन पर मालवाहक ट्रकों की कतार लग गई है। सोमवार की सुबह कुछ ट्रक चालक बनैलिया मंदिर चौराहा के पास अपनी गाड़ी आगे करने की होड़ में कतार तोड़कर दूसरे लेन में वाहन घुस गए। इसी बीच पुल के नीचे एक साथ आमने-सामने से कई वाहनों के खड़े होने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। कुछ घंटों बाद स्कूली बच्चों की छुट्टी होने से हालात और खराब हो गए। जाम के कारण सबसे अधिक समस्या स्कूल से घर लौट रहे बच्चों और बाईपास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाने के दौरान मरीजों को झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में फंसे लोगों के बीच आपसी नोकझोंक होता रहा। पूरे दिन हाईवे स्थित मां बनैलिया मंदिर चौराहा और तहसील रोड के आसपास के दायरे में लंबा जाम लगा रहा। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि हाईवे पर जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वाहनों का आवागमन सुचारु कराने के प्रयास में लगी रही। मौके पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो भी चालक मनमानी करते पकड़े जाएंगे, उनके वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed