{"_id":"661ef7ee90623db5830e97e6","slug":"due-to-increase-in-heat-patients-suffering-from-vomiting-diarrhea-and-stomach-pain-increased-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120257-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गर्मी बढ़ने से उल्टी दस्त पेट दर्द के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गर्मी बढ़ने से उल्टी दस्त पेट दर्द के मरीज बढ़े
Wed, 17 Apr 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
फोटो
मरीजों में डिहाइड्रेशन की वजह से हाथ-पैर में ऐंठन व दर्द की परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना लगभग 100 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को उपचार के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं। तापमान बढ़ने के साथ संभल के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पेट की समस्या से लोग जूझने लगे हैं।
जिला अस्पताल के डॉ. एवी त्रिपाठी कीओपीडी में हर दिन 30-40 मरीज ऐसे ही आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे मरीजों में डिहाइड्रेशन की वजह से हाथ-पैर में ऐंठन व दर्द की परेशानी है। यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से बनी है। बताया कि गर्मी आते ही अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। लोग उल्टी-दस्त और पानी की कमी के भी शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि घर से खाली पेट न निकलें। धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें। अधिक तली-भुनी चीजों का प्रयोग न करें। शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए, इसलिए कुछ देर में तरल पदार्थ जरूर लेते रहें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बचाव के लिए यह करें उपाय
-- -- -- -- -- -- -- -
पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
समय-समय पर ओआरएस का घोल पीते रहें।
साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
बाहर का खाना खाने से बचें।
गरिष्ठ भोजन न करें।
तरल पेय पदार्थों का खूब सेवन करें।
धूप में बाहर निकलते समय टोपी, आदि से सिर कवर कर निकलें।
-- -- -- -- -- -- --
डिहाइड्रेशन के लक्षण
जी मिचलाना
उल्टी दस्त होना
चक्कर आना
चिड़चिड़ापन महसूस होना
सिर दर्द
पेट में मरोड़ उठना
मुंह सूखना।