{"_id":"6706fa58bbb2f4851d07cb14","slug":"drug-warehouse-awaiting-handover-100-mt-warehouse-to-be-built-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-133251-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ड्रग वेयरहाउस को हैंडओवर का इंतजार, 100 एमटी का बनेगा गोदाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ड्रग वेयरहाउस को हैंडओवर का इंतजार, 100 एमटी का बनेगा गोदाम
विज्ञापन
-साधन सहकारी समिति मुजुरी में 100 एमटी क्षमता का गोदाम बनने से दूर होगी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पुराना में बना ड्रग वेयरहाउस इस माह के अंत में हैंडओवर हो जाएगा। इसके लिए स्टेट से रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। दूसरी ओर 100 एमटी का गोदाम बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया। इससे दवाओं का रखरखाव जहां बेहतर हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर गोदाम बनने से खाद बीज का भंडारण होगा।
राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत साधन सहकारी समिति मुजुरी में 100 एमटी की क्षमता का गोदाम बनेगा। इसके लिए सहकारिता विभाग ने कार्ययोजना तैयार की। विभाग की ओर से 48 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। धनराशि की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। इसके बनने से भंडारण की समस्या से निजात मिलेगी। वर्तमान में साधन सहकारी समिति मुजुरी की स्थिति बहुत दयनीय हालत में है। इस गोदाम के निर्माण से किसानों को काफी लाभ होगा। पुराना गोदाम पुरी तरह जर्जर हो गया है। इसमें खाद रखने पर बारिश के दौरान यूरिया, डीएपी अन्य उर्वरक खराब हो जाते हैं।
वर्तमान में यहां की स्थिति यह कि समिति पर खाद की उपलब्धता नहीं रहती है। इससे लोगों यूरिया खाद डीएपी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। समिति पर खाद बीज नही मिलने पर किसानों को मुजुरी बाजार कस्बे में महंगे दामों में खाद बीज खरीदना पड़ता है। इस समिति से बैदा, मुजुरी, रामनगर, जर्दी, तेंदुअहिया, सूचितपुर, बड़हरा लाला, मोहद्दीनपुर गांव जुड़े हैं। यहां पर धान और गेहूं तौल के दौरान बारिश होने पर किसानों का सारा अनाज पानी में भीग कर नष्ट हो जाता है। इसका निर्माण होने से किसानों को गेहूं और तौल के दौरान सहूलियत मिलेगी। भंडारण की समस्या समाप्त होगी तो खाद बीज उर्वरक उपलब्धता होगी।किसान प्रसिद्ध पटेल ने बताया कि नया गोदाम बनने से किसानों को खाद की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
उधर, पुरैना में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्मित ड्रग वेयरहाउस बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग को कार्यदाई संस्था द्वारा ड्रग वेयरहाउस को हैंडओवर किया जाएगा। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग अपने नये ड्रग वेयरहाउस से जिले में दवाओं की आपूर्ति शुरू करेगा। दो वर्ष पूर्व जिले में ड्रग वेयर हाउस निर्माण कार्य लिए पुरैना में बनाने के लिए स्वीकृति मिली थी।विभाग की ओर से वर्ष 2022 में इसके निर्माण के लिए 953.45 लाख रुपये की धन की मंजूरी मिलने के बाद नामित कार्यदायी संस्था आवास विकास निगम ने निर्माण कार्य शुरू कराया। ड्रग वेयर हाउस दो तल का बना है।पहले तल में तीन हाल के अलावा एक ऑफिस है। वहीं द्वितीय तल पर दो कंप्यूटर कक्ष, एक कैमरा कंट्रोल रूम बना है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ग्राम पंचायत बैदा में स्थित साधन सहकारी समिति मुजुरी में 100 मीट्रिक क्षमता की नया गोदाम बनेगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर धन स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
-सुनील गुप्ता, एआर कोऑपरेटिव
-- -- -- -- -- -- -- --
पुरैना में नवनिर्मित ड्रग वेयरहाउस बनकर तैयार हो गया है। जल्दी ही हैंडओवर के लिए शासन स्तर से इसकी अनुमति मिल जाएगी। उसके बाद से दवाओं की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
-डॉ. राजेंद्र प्रसाद, प्रभारी सीएमओ