फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Drug trade is being carried out from illegal medical stores in the border area.

Maharajganj News: बॉर्डर क्षेत्र में अवैध मेडिकल स्टोर से हो रहा नशीली दवाओं का धंधा

Sat, 10 Jan 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Drug trade is being carried out from illegal medical stores in the border area.
महराजगंज। भारत-नेपाल बार्डर के सीमावर्ती इलाकों में बगैर नाम पता के ही अवैध मेडिकल स्टोर धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। इन्हीं के जरिए नशे में प्रयोग होने वाली दवाओं का धंधा हो रहा है। करोड़ों के इस खेल में अधिकांश युवाओं को शामिल किया गया है। सीमावर्ती इलाकों के अवैध मेडिकल स्टोर से युवाओं के जरिए छोटे छोटे बॉक्स में नशीली दवाएं नेपाल पहुंचाई जा रही हैं।
विज्ञापन

सूत्र बतातें हैं की बॉर्डर के सीमावर्ती इलाकों में हर गली और चौराहे पर मेडिकल स्टोर्स बिना फार्मासिस्ट के ही संचालित किए जा रहे हैं। सीमावर्ती इलाकों में ड्रग अधिनियम को ताक पर अवैध मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहे हैं। विभाग के जिम्मेदार इन पर नकेल कसने में नाकाम हैं।
विज्ञापन

अधिकांश तो गुमटियों में मेडिकल स्टोर संचालित किए जा रहे हैं। लेकिन जिम्मेदारों को इसकी भनक तक नहीं लग रही है। कहने को तो मेडिकल स्टोर्स के संचालन के लिए डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट के आधार पर लाइसेंस जारी किए जाते हैं। लेकिन हकीकत इससे परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मेडिकल स्टोर्स पर अपात्र व्यक्तियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। इनको दवाइयों की जानकारी तक नहीं है। इन मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ न तो ड्रग इंस्पेक्टर कोई कार्रवाई करते हैं और न ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। औषधि निरीक्षक दीपक पांडेय ने बताया कि समय-समय पर जांच की जाती है। आने वाले दिनों में अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed