फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Driver released on personal bond after finding wood from rural area

Maharajganj News: ग्रामीण क्षेत्र की निकली लकड़ी, निजी मुचलके पर चालक रिहा

Tue, 31 Dec 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 31 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Driver released on personal bond after finding wood from rural area
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल पनियरा मार्ग पर शनिवार की देर रात पुलिस की ओर से घेराबंदी कर पकड़ी गई एक ट्रक अवैध लकड़ी ग्रामीण क्षेत्र की पाई गई। अब लकड़ी को हासिल करने के लिए स्वामित्व साबित करना होगा। इसके लिए 10 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं पकड़े गए चालक और उसके सहयोगी को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। स्वामित्व साबित न होने की दशा में वन विभाग की तरफ से केस दर्ज कराया जाएगा। श्यामदेउरवा पुलिस को शनिवार देर रात आरटी सेट से सूचना मिली कि पनियरा की ओर से परतावल की तरफ एक ट्रक जा रहा है, जिसपर अवैध लकड़ी लदा हुआ है। सूचना पाकर श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह हरपुर मार्ग पर निकल पड़े। वहीं परतावल चौकी प्रभारी मनीष पटेल पुलिस बल के साथ परतावल चौक पर घेराबंदी कर दिया। घेराबंदी के दौरान ट्रक को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

ट्रक त्रिपाल से ढकी हुई थी। चेकिंग के दौरान ट्रक में लकड़ी लदा हुआ पाया गया। इसी दौरान ट्रक का पीछा करते हुए वन विभाग के रेंजर विजय कुमार मौर्य भी पहुंच गए। उन्होंने ट्रक चालक से वैध कागजात दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं दिखा सका। रेंजर ने ट्रक सहित लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। रेंजर विजय कुमार मौर्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पकड़ी गई लकड़ी ग्रामीण क्षेत्र की पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed