{"_id":"6a84be154bd23d9e420acc74","slug":"drinking-water-to-reach-every-household-pipelines-to-be-laid-across-the-citys-25-wards-at-a-cost-of-47-crore-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-183480-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हर घर पहुंचेगा पेयजल, नगर के 25 वार्डों में 47 करोड़ से बिछाई जाएगी पाइपलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हर घर पहुंचेगा पेयजल, नगर के 25 वार्डों में 47 करोड़ से बिछाई जाएगी पाइपलाइन
विज्ञापन
47 करोड़ कि लागत से हो रहा निर्माण कार्य, अमृत 2.0 के तहत कराया जा रहा कार्य
महराजगंज। नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अब पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम तेज कर दिया गया है। अमृत 2.0 योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने की योजना के तहत यह काम किया जा रहा है। इसके लिए करीब 47 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।
जानकारी के अनुसार, अमृत योजना के तहत क्षेत्र में कार्य पूरा होने के बाद करीब 59 हजार की आबादी को नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत नगर के चार स्थानों पर वाटर हेड टैंक का भी निर्माण कराया जा रहा है। अमरुतिया, लोहिया नगर, मंगलपुर और चिऊरहा में पानी की टंकियां बनाई जाएंगी। कार्यदायी संस्था जल निगम है।
इन टंकियों में पानी का भंडारण कर पाइपलाइन के माध्यम से अलग-अलग वार्डों और घरों तक आपूर्ति की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार प्रत्येक टंकी में करीब 1200 से 1800 किलोलीटर तक पानी के भंडारण की व्यवस्था रहेगी। इससे नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को बेहतर और व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
जुलाई माह में शुरू हुआ कार्य
अमृत 2.0 योजना के तहत होने वाले इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। गोरखपुर की विंध्यवासिनी फर्म को कार्य कराने की जिम्मेदारी मिली है। फर्म की ओर से जुलाई माह से पाइपलाइन बिछाने और योजना से जुड़े अन्य कार्यों की शुरुआत कर दी गई है। चरणबद्ध तरीके से नगर के विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
जल निगम विभाग के द्वारा कराया जा रहा कार्य
पेयजल योजना का निर्माण कार्य जल निगम की ओर से कराया जा रहा है। कार्य पूरा होने के बाद पूरी पेयजल व्यवस्था को नगर पालिका को हैंडओवर किया जाएगा। इसके बाद नगर पालिका की जिम्मेदारी होगी कि पाइपलाइन और वाटर हेड टैंक के माध्यम से लोगों को नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराए।
वर्जन
अमृत 2.0 योजना के तहत नगर के 25 वार्डों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है। योजना के लिए 47 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कार्य शुरू करा दिया गया है। चार स्थानों पर वाटर हेड टैंक बनाए जा रहे हैं। कार्य पूरा होने के बाद व्यवस्था नगर पालिका को हैंडओवर कर दी जाएगी।
- अनूप सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम