फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dream will come from small family

छोटे परिवार से ही होगा सपना साकार

Sat, 11 Jul 2020 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
dream will come from small family
विश्व जनसंख्या दिवस पर दंपती को पहल किट देते डॉक्टर के पी सिंह। - फोटो : MAHARAJGANJ
छोटे परिवार से ही होगा सपना साकार: सीएमओ
विज्ञापन

सदर सीएचसी परिसर में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ
महराजगंज। छोटा परिवार रखकर ही कोई व्यक्ति भविष्य में अपने सपनों को साकार कर सकता है। परिवार जितना छोटा होगा, उसमें खुशियों की संभावना उतनी अधिक होगी। जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व कर्मी आमजन को प्रेरित करें तथा समाज की प्रगति में भागीदार बनें।

ये बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में शनिवार को जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का शुभारंभ करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कही। इस मौके पर दो दंपत्तियों को नई पहल किट प्रदान की गई। सीएमओ ने कहा कि सभी आशा व एएनएम 31 जुलाई तक घर-घर पहुंच कर नवविवाहित दम्पत्तियों को जागरूक करें। एसीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने आशाओं से कहा कि वे गृह भ्रमण के दौरान उस घर को प्राथमिकता दें, जहां कोई नवविवाहित दंपती हों। इस दौरान डॉ. एवी त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed