{"_id":"6689ce6f832a4eeb9c0cd664","slug":"drains-were-cleaned-to-remove-the-problem-of-waterlogging-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-126190-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जलभराव की समस्या दूर करने को हुई नालियों की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जलभराव की समस्या दूर करने को हुई नालियों की सफाई
Sun, 07 Jul 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को नालियों की सफाई कराई गई है। अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या को दूर करने का प्रयास किया गया है। कर्मियों ने मशीन लगाकर नालियों में जमे कचरे को साफ कराया।
जानकारी के अनुसार, बारिश होने पर परिसर में जलभराव हो जाता है। महीनों से नाले-नालियों की साफ-सफाई न होने पर कीचड़ व गंदगी से मरीज और उनके तीमारदार परेशान रहते हैं। हालात यह हैं कि बारिश के दौरान नालियों से उफनाता पानी सड़क तक आ गया है और अस्पताल परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। नालियों की साफ-सफाई न होने से उठती दुर्गंध से लोग परेशान होते हैं। सफाई न होने से नालों का उफनाता पानी सड़क में भर जाता है। ऐसे में सड़क से निकलने वाले लोगों को पानी से होकर जाना पड़ता है। सीएमएस डॉ एपी भार्गव ने बताया कि बारिश के कारण अस्पताल की नालियां उफनाई गई थी, जिसकी सफाई कराई गई है। नालियों में जमे कचरे को मशीन से निकलवा गया। संवाद