फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Drainage fails in light rain, road to four wards difficult

Maharajganj News: हल्की बारिश में जलनिकासी फेल, चार वार्डों की राह कठिन

Fri, 23 May 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 23 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Drainage fails in light rain, road to four wards difficult
सदर कोतवाली में भरा पानी।
महराजगंज। जनपद मुख्यालय पर मानसून शुरू होने के पहले ही जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है। बृहस्पतिवार की सुबह तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते शास्त्रीनगर, लोहिया नगर, सिविल लाइन वार्ड को जाने वाले मुख्य मार्गों पर पानी भर गया है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर पानी और कीचड़ से फिसलन हो गया है। इन वार्डों में सड़क के किनारे बनी नालियां या तो सड़क से ऊंची होने के कारण पानी नहीं खींच रहीं तो कहीं-कहीं चोक होने के कारण समस्या पैदा कर रही हैं। बारिश के चलते परिषदीय व राजकीय माध्यमिक स्कूलों के समर कैंप में जाने वाले बच्चे छाता और रेनकोट के सहारे स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से मौसम मेहरबान है। बीते दिनों छिटपुट बारिश से मिट्टी में नमी लौटी तो बुधवार और बृहस्पतिवार की सुबह तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हुई। इससे नगर पालिका परिषद की तैयारियों को कलई खुल गई। बृहस्पतिवार की बारिश के बाद जहां फरेंदा हाईवे की सर्विस लेन में पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस रोड पर जगह-जगह वर्षा का पानी नालियों में जा सके इसके लिए स्थान तो बनाया गया है, लेकिन अधिकतर स्थान पर यह मिट्टी व कचरे से भर गया है जिसके कारण पानी तेजी से नालियों की तरफ नहीं निकल रहा।
बारिश समाप्त होने के बाद नगर पालिका के सफाईकर्मी सर्विस लेन के बने रास्तों से कचरा हटाते दिखे तब एकत्र पानी निकल सका। हल्की बारिश के कारण सदर कोतवाली में जाने वाले मुख्य मार्ग को छोड़कर अन्य जगह पानी भर गया, जिसे दोपहर बाद बाहर निकालने के प्रबंध कराए गए। सदर तहसील में भी हल्की बारिश के कारण पानी लगा दिखा, लेकिन बारिश बंद होने के दो से तीन घंटे बाद स्थिति सही हो सकी।
चोक नालियों की होगी सफाई
नगर पालिका महराजगंज के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी वार्ड की नालियों की सफाई तीन से चार दिन के भीतर करा दी जाएगी। जहां पानी रास्ते या सरकारी दफ्तरों के परिसर में होने की संभावना है वहां मिट्टी, राबिस डालकर ऊंचा कराया जाएगा

आज से तेज बारिश के आसार
बृहस्पतिवार को भोर से सुबह करीब 10:45 बजे तक रुक-रुक कर हुई बारिश और तेज हवा ने मौसम को खुशगवार बना दिया। दोपहर 12 बजे के बाद हल्की धूप तो हुई, लेकिन अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले एक सप्ताह तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। दिन और रात में एक से दो बार बारिश का अनुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से हल्की से मध्यम बारिश होगी। हवा की गति 30 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। मौसम में यह बदलाव द्रोणी व चक्रवाती परिसंचरण के समागम से बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed