{"_id":"664fc0d7e075213618071df4","slug":"dr-ram-manohar-lohia-park-changed-crowd-increased-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-123091-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बदल गया डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पार्क, भीड़ बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बदल गया डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पार्क, भीड़ बढ़ी
Fri, 24 May 2024 03:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 24 May 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पार्क में सुविधाएं बढ़ गई हैं। इस वजह से यहां सुबह शाम लोगों की भीड़ एकत्र हो रही है। पार्क में जरूरी संसाधनों को व्यवस्थित करके विकसित कर दिया गया है। प्रत्येक दिन करीब 500 लोग पार्क में टहलने आते हैं। अब तो आस-पास सुबह शाम को ठेलों पर खाने-पीने की दुकानें भी सज रही हैं।
कलक्ट्रेट परिसर में डाॅ. राम मनोहर लोहिया पार्क प्रत्येक दिन गुलजार रहता है। यह सुबह शहर से ज्यादातर लोग टहलने पहुंचते हैं। पेड़ पौधों के बीच बने पथ वे पर लोग टहलते हैं। बच्चे झूले का आनंद लेते हैं। परिसर में घास पर बैठकर लोग योगाभ्यास करते हैं। पार्क में झूले, फव्वार, बैठने की व्यवस्था, हैंडपंप आदि लगा है। सुबह टहलने के लिए जाने वाले पवन कुमार वर्मा कहते हैं कि पार्क अब बेहतर हो गया है। शहर में कम से कम एक ऐसा स्थान है, जहां से कुछ देर शांति से बैठा जा सकता है। गुजरे वक्त में यहां कम लोग आते थे, लेकिन अब सुविधाओं को बढ़ने से अधिक लोग आ रहे हैं। डॉ. सुधाकर राय ने बताया कि पार्क में सुविधाएं बेहतर हैं। यह अब आकर्षक लग रहा है। यहां टहलने में अच्छा लगता है। बच्चे भी पार्क का खूब आनंद उठा रहे हैं। उधर, डॉ. आंबेडकर पार्क में भी सुविधाएं बेहतर होने से लोग टहलने आते हैं। सक्सेना चौक पर दूसरा पार्क अभी तैयार नहीं हुआ है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर में पार्कों को बेहतर बनाने का प्रयास जारी है। आने वाले दिनों में सुविधाओं का विस्तार होगा।