फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dr. Ishwar Chand Vidyasagar was given the charge of Nichlaul CHC.

Maharajganj News: डॉ. ईश्वर चंद विद्यासागर को निचलौल सीएचसी का दिया गया प्रभार

Thu, 25 Sep 2025 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Sep 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ishwar Chand Vidyasagar was given the charge of Nichlaul CHC.
महराजगंज। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के अधीक्षक पद पर बदलाव किया है। उन्होंने सीएचसी सिसवा के अधीक्षक डॉ. ईश्वर चंद विद्यासागर को निचलौल सीएचसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जानकारी के अनुसार, निचलौल सीएचसी में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सिसवा विधायक भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अधीक्षक डॉ. उमेश चंद सिंह के कार्यों में लापरवाही मिलने पर नाराजगी जताई थी। विधायक की आपत्ति के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने कार्रवाई की और डॉ. उमेश सिंह को उनके पद से हटा दिया। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि जनता की सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निचलौल जैसे महत्वपूर्ण केंद्र पर जिम्मेदार अधिकारी का सक्रिय और सतर्क रहना आवश्यक है। इसी कारण सीएचसी सिसवा के अधीक्षक डॉ. ईश्वर चंद विद्यासागर को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed