{"_id":"6841ec488c5a72f2ea06fa8f","slug":"dpro-sought-clarification-from-the-secretary-posted-in-mithora-maharajganj-news-c-206-1-go11002-151066-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मिठौरा में तैनात सचिव से डीपीआरओ ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मिठौरा में तैनात सचिव से डीपीआरओ ने मांगा स्पष्टीकरण
Fri, 06 Jun 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला पंचायतीराज अधिकारी ने मिठौरा ब्लॉक में तैनात सचिव कौशलेंद्र कुमार कुशवाहा को स्पष्टीकरण नोटिस मिठौरा के एडीओ पंचायत के माध्यम से भेजा है। इसमें तय समय के भीतर वाजिब स्पष्टीकरण न मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
कौशलेंद्र कुशवाहा की तैनाती मिठौरा से पहले लक्ष्मीपुर ब्लाॅक में थी। उनके पास रुद्रपुर शिवनाथ ग्राम पंचायत का चार्ज था।
यहां की मौजूदा महिला प्रधान उषा ने डीपीआरओ को पत्र देकर आरोप लगाया कि सत्र 2019-20 में ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय बनना था, लेकिन पूर्व प्रधान व सचिव की मिलीभगत से बिना काम कराए ही भुगतान कर दिया गया। शिकायत पूर्व डीपीआरओ से हुई तो उन्होंने निर्माण का निर्देश दिया।
इसका प्राक्कलन तकनीकी सहायक श्याम प्रकाश से बनवाकर उन्होंने काम कराया जिसका मूल्य 187848 रुपये था, लेकिन निर्माण के बाद सिर्फ 136618 रुपये का भुगतान ही मैटेरियल उपलब्ध कराने वाली फर्म को दिया गया, शेष 51230 रुपये नहीं दिया। शिकायत पर पड़ताल कराने के बाद डीपीआरओ ने मौजूदा समय में मिठौरा में तैनात उक्त सचिव से स्पष्टीकरण मांगा है।