फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dowry harassment case against four including husband

Maharajganj News: पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस

Mon, 19 Aug 2024 08:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 19 Aug 2024 08:37 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against four including husband
नौतनवा। दहेज उत्पीड़न में पुलिस ने फरेंदा निवासी पति, सास, ससुर व देवर पर केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव दुर्गापुर टोला सरोतरपुर निवासी बबिता चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी 23 अप्रैल 2019 को बरातगाड़ा टोला बैतालीपुर थाना फरेंदा निवासी मनोज चौधरी के साथ हुई थी। पिता अपने हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। आरोप है कि एक माह बाद ससुर दयाराम, सास सुशीला, देवर संतोष व पति मनोज दहेज की मांग को लेकर मारने पीटने लगे। कुछ समय बीतने के बाद एक लड़का राजवीर पैदा हुआ। इसके बाद भी वह अपनी आदत से बाज नहीं आए।

उस समय वह गर्भवती थी। 15 नवंबर 2023 को पति, सास, ससुर, देवर ने गालियां देते हुए मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। दहेज में बाइक व दो लाख रुपये न देने पर घर में न रखने की धमकी दी। उसके बाद बच्चे के साथ घर से बाहर कर दिया। किसी तरह अपने मायके पहुंची। 15 दिसंबर 2023 गांव के संभ्रांत लोगों को लेकर बातचीत करने गई तो आरोपियों ने मां की भी गालियां देते हुए पिटाई कर दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के पति, ससुर, सास व देवर के खिलाफ मारने पीटने, धमकी देने, दहेज उत्पीड़न करने सहित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed