{"_id":"62e03e257d4b9c6e527a8d11","slug":"donation-box-theft-from-chitragupt-mandir-maharajganj-news-gkp4450533129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रगुप्त मंदिर से दानपात्र चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रगुप्त मंदिर से दानपात्र चोरी
विज्ञापन
चित्रगुप्त मंदिर से दानपात्र चोरी
महराजगंज। बिस्मिलनगर मोहल्ले में चित्रगुप्त मंदिर में सोमवार रात चोरी हो गई। मंदिर में रखा दानपात्र सहित अन्य सामग्री चोर उठा ले गए। पुलिस जांच में जुट गई है।
चित्रगुप्त महासभा के जिलाध्यक्ष आरसी लाल ने बताया कि पुजारी मंगलवार सुबह जब मंदिर पर पहुंचे तो मंदिर का ताला टूटा मिला। दानपात्र एवं माला मौके पर नहीं मिली। आसपास खेत में कुछ सामान बिखरा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। सदर कोतवाल रवि कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बांकी माता मंदिर गई छात्रा लापता
पनियरा। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के बांकी माता मंदिर के पास से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित गीता देवी ने तहरीर में लिखा है कि बेटी विनीता कक्षा आठ की छात्रा है। सोमवार को सुबह आठ बजे के करीब वह बांकी माता मंदिर पूजा करने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि किशोरी का पता लगाया जा रहा है।