फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Domra Jardi dam will be repaired with 10 crores, risk of flood will be reduced

Maharajganj News: 10 करोड़ से डोमरा जर्दी बांध की होगी मरम्मत, बाढ़ का खतरा होगा कम

Wed, 19 Feb 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 19 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Domra Jardi dam will be repaired with 10 crores, risk of flood will be reduced
लालाबड़हरा गांव के पास क्षतिग्रस्त बंधा।
महराजगंज। रोहिन नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें बाढ़ के खतरे की चिंता से मुक्ति मिलेगी। सिंचाई विभाग द्वितीय ने रोहिन नदी के जर्दी डोमरा बांध की मरम्मत, कटाव निरोधक कार्य और अन्य सुरक्षात्मक कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग द्वितीय की ओर से रोहिन नदी के जर्दी डोमरा बांध के सुरक्षात्मक कार्यों और तटबंध की मरम्मत कार्यों के लिए छह परियोजनाओं का डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा गया था। करीब 15 दिन पहले शासन की ओर से इन परियोजनाओं को स्वीकृति मिली। इसके बाद टेंडर कि प्रक्रिया जारी हो गई है। बांध की मरम्मत के बाद रोहिन नदी के तटबंधों की मजबूती और कटाव निरोधक कार्यों से क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

हर साल मानसून के दौरान बाढ़ और कटाव की वजह से यहां के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खेतों में पानी भरने से फसलें नष्ट हो जाती हैं। कई बार तटबंध कमजोर होकर टूट भी जाते हैं। इन नई परियोजनाओं के माध्यम से तटबंध को और मजबूत किया जाएगा। इससे इस समस्या से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगे काम : रोहिन नदी के बाएं तट पर निर्मित जर्दी डोमरा तटबंध पर 1000 मीटर लंबाई में कंट्री साइड स्लोप की सुरक्षा के लिए टो-बाॅल टो बाॅल बनाया जाएगा। इससे तटबंध को स्थायित्व मिलेगा। वहीं भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, अनंतपुर बड़हरा तटबंध के किमी 4.500 से 7.150 तक, डोमरा रिंग तटबंध के किमी 0.240 से 3.700 तक और जर्दी डोमरा तटबंध के किमी 1.000 से 1.250, किमी 2.900 से 3.600, किमी 6.200 से 8.200 और किमी 11.600 से 15.100 तक ब्रिक सोलिंग (ईंट सोलिंग) का कार्य किया जाएगा।

वहीं रोहिन नदी के बाएं तट पर निर्मित अनंतपुर बड़हरा लाला तटबंध के किमी 0.700 से किमी 0.960 तक कटाव रोकने के लिए सुरक्षा कार्य किया जाएगा।
इसके अलावा जर्दी डोमरा तटबंध के किमी 2.950 से किमी 3.250, किमी 8.800 से किमी 9.300, किमी 11.500 से किमी 11.760, किमी 12.850 से किमी 13.000, किमी 14.200 से किमी 14.320 एवं किमी 20.500 से किमी 20.600 तक भी कटाव रोकने का कार्य किया जाएगा, जबकि रोहिन नदी के बाएं तट पर निर्मित अमहवा रिंग तटबंध के किमी 1.175 से किमी 1.455 के मध्य कटाव निरोधक कार्य किया जाएगा।
इसी तरह, डोमरा रिंग तटबंध के किमी 0.500 से 0.600, किमी 0.700 से 0.860 और किमी 1.950 से 2.050 के बीच कटाव निरोधक कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed