फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Doctor's one month salary disrupted and superintendent warned

Maharajganj News: डॉक्टर का एक माह की वेतन बाधित और अधीक्षक को चेतावनी

Thu, 17 Oct 2024 09:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Oct 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
Doctor's one month salary disrupted and superintendent warned
निचलौल। भारत नेपाल बार्डर के सरहदी क्षेत्र ठूठीबारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को ताला लटकने के मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बृहस्पतिवार को अस्पताल में तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट का एक माह का वेतन बाधित कर दिया है। इतना ही नहीं वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के अधीक्षक डॉ. दयानंद सिंह को सख्त चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी ने डीएम को भेजे गए पत्र में बताया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठूठीबारी पर बुधवार को ताला लटक रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंच जांच की गई, तो पता चला की हर रोज अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की जांच कर दवा दी गई है। वहीं मौके से मौजूद प्रभारी चिकित्साधिकारी निचलौल से पूछताछ में बताया की अस्पताल पर ओपीडी 10 से शाम 4 बजे तक सेवाएं दी जाती है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अस्पताल पर इमरजेंसी सेवा उपलब्ध नहीं है। क्योंकि कोई चिकित्साधिकारी और फार्मासिस्ट अपने मुख्यालय पर निवास नहीं करते है। वर्तमान समय में वैक्सीन की उपलब्धता 87 वायल मौजूद है। आगे चिकित्साधिकारी ने कहा की वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल चिकित्सालय में 30 सितंबर 2024 से अधीक्षक का चार्ज लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उससे पूर्व ही डाॅ. मनीष खन्ना, अनाधिकृत रूप से अपने राजकीय ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे है। जबकि डाॅ. संदीप कुमार चिकित्साधिकारी (संविदा) एनसीडी क्लीनिक को 3 अक्तूबर 2024 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठूठीबारी में तैनात किया गया। डाॅ. मनीष खन्ना का अवकाश प्रार्थना पत्र ईमेल पर प्राप्त हुआ है। वहीं डाॅ. संदीप कुमार ने पूछताछ में बताया की अधीक्षक डाॅ. दयानंद सिंह ने मुझे 16 व 17 अक्तूबर तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल निचलौल में चिकित्सकीय कार्य करने के लिए सम्बद्ध किया है।

ऐसे में शिकायतकर्ता छेदी लाल गुप्ता ने बताया की वह बुधवार को ठूठीबारी अस्पताल में रैबिज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे थे। जिस दौरान मुख्यालय पर किसी भी चिकित्साधिकारी व फार्मासिस्ट उपलब्ध नहीं थे। वह बगैर टीकाकरण के वापस लौट गए। इस मामले में तैनात डॉक्टर और फार्मासिस्ट का अक्तूबर का वेतन बाधित कर अधीक्षक डाॅ. दयानंद सिंह को सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed