फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Doctor dead body found hanging inside the room in Maharajganj

Maharajganj: कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला डॉक्टर का शव, साले और ससुर ने धमकी देकर किया था अपमानित

Thu, 23 Nov 2023 10:14 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 23 Nov 2023 10:14 PM IST
सार

कोतवाली ठूठीबारी थाना अंतर्गत ठूठीबारी निवासी कुशाग्र तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में पूछताछ में बताया कि वह गोरखपुर में रहकर नीट की तैयार करते हैं। पिता डॉ. अनिल तिवारी (42) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में डेंटल पद पर तैनात थे।

विज्ञापन
Doctor dead body found hanging inside the room in Maharajganj
मृत डॉक्टर अनिल तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में तैनात डॉक्टर गुरुवार शाम करीब सात बजे कमरे में फंदे से झूल गए। मामले की जानकारी होने पर परिजन डॉक्टर को आनन-फानन में फंदे से नीचे उतार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की मौत के खबर से अस्पताल में मौजूद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कोतवाली ठूठीबारी थाना अंतर्गत ठूठीबारी निवासी कुशाग्र तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में पूछताछ में बताया कि वह गोरखपुर में रहकर नीट की तैयार करते हैं। पिता डॉ. अनिल तिवारी (42) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में डेंटल पद पर तैनात थे। छुट्टी लेकर दीवानी न्यायालय में चल रहे केस की तारीख देखने गए थे। जहां पर वह भी गोरखपुर से आए थे। तारीख देखने के बाद दोनों एक साथ निचलौल तहसील पहुंचे। जहां पर पिता अनिल एक अधिवक्ता से मुलाकात कर कुछ जानकारी ली। उसके बाद पुनः दोनों एक साथ तहसील से घर के लिए निकल पड़े। अभी वह लोग गडौरा पहुंचे थे। 
विज्ञापन


इसी बीच पहले से मौजूद मामा और नाना ने पिता को रोक ली। फिर मामा और नाना पिता को धमकी देते हुए दुर्व्यहार करने लगे। कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। वहीं आहत पिता उन्हें लेकर घर ठूठीबारी चले आए। जहां पर वह पुरानी मकान में चल रहे मेडिकल स्टोर की दुकान पर रुक गए। जबकि पिता गांव के बाहर बने नए मकान की चाबी लेकर वहां पर चले गए। जब दुकान बंद कर वह पिता के पास नए मकान पर पहुंचे तो तस्वीरें देखकर दंग रह गए। पिता डॉ. अनिल तिवारी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर उन्हे डॉक्टरों में मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठूठीबारी कोतवाल कंचन राय ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। सूचना पाकर अस्पताल पुलिस टीम पहुंची। मृत डॉक्टर के बेटे के बयान दर्ज करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दो वर्ष पहले पत्नी की हो चुकी है मौत
मृत डॉ. अनिल तिवारी के बड़े बेटे कुशाग्र तिवारी ने कहा कि उनका एक छोटा भाई आदित्य तिवारी है। मां नीता तिवारी का वर्ष 2020 में बीमारी से मौत हो गई थी। मां के मौत के बाद दोनों भाइयों का सहारा पिता डॉक्टर अनिल तिवारी थे। जिन्होंने भी आज उनका साथ छूट गया। 


धमकी देने के मामले में मामा और नाना पर दर्ज है केस
मृत डॉक्टर अनिल तिवारी के बड़े लड़के कुशाग्र को धमकी देने के मामले में उसके मामा और नाना के खिलाफ कोतवाली ठूठीबारी पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज की है। ठूठीबारी कोतवाल के थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन राय ने कहा कि कुशाग्र तिवारी ने बीते 9 नवंबर 2023 को पुलिस से बताया था कि पैसे की लेन देन के बाद को लेकर उसके मामा और नाना धमकी दे रहे हैं। ऐसे में वह काफी डरा और सहमा हुआ है। इस मामले में कुशाग्र के तहरीर के मुताबिक उसके मामा मृत्युंजय मिश्रा और नाना गिरीशनाथ मिश्रा निवासी गडौरा बाजार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed