{"_id":"62585ff68544ca4e363084ce","slug":"doctor-ambedkar-jayanti-celebrated-maharajganj-news-gkp4333858200","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
विज्ञापन
भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने चिउरहा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निकाली प्रभ
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
कहीं निकली प्रभातफेरी तो कहीं गोष्ठी का हुआ आयोजन
डॉ. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया
महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही डॉ. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा व अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है। इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रताप, डिप्टी आरएमओ अखिलेश सिंह, पीओ डूडा प्रदीप शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी श्रीनाथ दूबे आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र पर गोष्ठी का आयोजन हुआ।
जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. दिग्विजयनाथ पांडेय, पूर्व प्राचार्य डॉ. उमेश यादव, डॉ. अजय कुमार मिश्र, डॉ. धर्मेंद्र सोनकर, चीफ प्रॉक्टर राहुल सिंह सहित समस्त शिक्षकों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। शहर में द हेरिटेज स्कूल पड़री में आंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने डॉ. आंबेडकर के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने हमेशा शोषितों, वंचितों और महिलाओं के लिए कार्य किया। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि इस दिन को समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब आंबेडकर ने समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित व सशक्त किया। इस दौरान पूर्व प्राचार्य डॉ. परशुराम गुप्ता, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल आदि मौजूद रहे।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के आवास पर मनाई गई। विधायक ने कहा कि डॉ. आंबेडकर सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे। वह समाज के कमजोर, मजदूर, महिलाओं आदि को शिक्षा के जरिए सशक्त बनाना चाहते थे। इस अवसर पर विजेंद्र गौतम, बबलू यादव, महेंद्र सिंह, बागेश, बृजेश, सोनू भारती आदि मौजूद रहे।
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, थाना परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहब ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित करने के साथ ही भेदभाव मिटाने की अपील की थी। इस मौके पर इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने भी विचार व्यक्त किए।
खुटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के श्रीराम भजन अंबेडकर विद्यालय मुड़िला बाजार में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
सिंदुरिया प्रतिनिधि के अनुसार, थानाध्यक्ष सिंदुरिया रामकृष्ण यादव ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
घुघली प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा अमोढ़ा, मेदनीपुर, बरवा, घुघली बुजुर्ग में आंबेडकर जयंती मनाई गई। अमोढ़ा में ग्राम प्रधान शैलेश पटेल के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, थाना परिसर में उपजिलाधिकारी रामसजीवन मौर्य की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसडीएम, सीओ कोमल प्रसाद मिश्रा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सुकरौली उर्फ अरघा गांव में ग्राम प्रधान रामशंकर उर्फ राजन ने अपने आवास पर आंबेडकर जयंती मनाई।
मुजुरी प्रतिनिधि के अनुसार थाना पनियरा में गोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, एआईएमआईएम सिसवा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। जिला महासचिव फरीद अहमद ने कहा कि जबतक हम बाबा साहब के आदर्शो को आत्मसात नहीं करेंगे, तबतक बेहतर समाज की स्थापना नहीं कर सकते।