फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   docaity in dharampur

पहुनी की तरह वारदात हुई

Sat, 10 Oct 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि धर्मपुर निवासी सुनील वर्मा ही नहीं पूरा परिवार ही बहुत मिलनसार है। सुनील वर्मा व उनकी पत्नी गायत्री का गोरखपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृतक राहुल घर का सबसे लाडला था। घर के बगल में आरके एकेडमी स्कूल में आठवीं में पढ़ता था। खाना खाने के बाद पढ़ाई के लिए लैंप लेकर छत पर पढ़ने के लिए गया था। परिवार वालों का कहना है कि अक्सर वह छत पर पढ़ने के लिए चला जाता था।
विज्ञापन

लेकिन कौन जानता था कि बृहस्पतिवार की रात उसकी अंतिम रात है। वहां मौजूद हर शख्स यही कह रहा था कि डकैत सामान, रुपये सब ले जाते लेकिन राहुल की जान न लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद गोरखपुर से विधि विज्ञान शाला की टीम पहुंची और वहां बारीकी से एक-एक चीज की जांच की। उसके बाद डाग स्क्वायड टीम पहुंची। खोजी कुत्ता घटनास्थल से इर्द गिर्द घूमता रहा।
पीछे के रास्ते घुसे डकैतः डकैतों की संख्या छह थी। राहुल की बहन महिमा के अनुसार उनके हाथ में बंदूक, धारदार हथियार थे। उसमें तीन कच्छा बनियान व तीन पैंट शर्ट पहने थे।

उन लोगों ने मम्मी पापा को घायल करने के बाद उन्हें कुछ नशीला पदार्थ सूंघा दिया था। राहुल के नाक में भी रुई जैसे कुछ चीज थी। घटनास्थल के पास एक मोबाइल मिला।
 पुलिस यह पता करने में जुटी है कि वह मोबाइल घर वालों का है या फिर डकैतों का। यदि डकैतों का होगा तो पुलिस को उससे काफी मदद मिलेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed