फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Do not be careless in implementing health schemes

Maharajganj News: स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरतें

Wed, 18 Sep 2024 09:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 18 Sep 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
Do not be careless in implementing health schemes
महराजगंज। सीएमओ कार्यालय सभागार में जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को सीएमओ डॉ. दिलीप सिंह ने बैठक की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, बाल स्वास्थ्य पोषण माह, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, मातृ मृत्यु, परिवार कल्याण, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, क्वालिटी एश्योरेंश, कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना व प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर संचालित सभी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं।सभी ब्लॉकों पर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों शत प्रतिशत टीकाकरण कराएं।इसकी रिपोर्ट नियमित अपडेट करें। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। पात्रों को प्राथमिकता पर योजना का लाभ मिले, इसके लिए पारदर्शिता के साथ काम करना होगा। इस दौरान एसीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज कुमार कन्नौजिया, डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह, डीपीएम नीरज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed