फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM-SP patrolled with riot control equipment

Maharajganj News: दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ डीएम-एसपी ने की पेट्रोलिंग

Sat, 27 Sep 2025 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
DM-SP patrolled with riot control equipment
परतावल। क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से परतावल कस्बे के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान स्थानीय थाना पुलिस बल और दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अधिकारियों ने पेट्रोलिंग की।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने परतावल चौक के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। पैदल मार्च के दौरान उन्होंने दुकानदारों और राहगीरों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा और शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस बल को सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह, उप निरीक्षक अंकित चौरसिया, पंकज यादव, आशीष, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed