फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM orderd for indusrees to serius

उद्योग न लगाने वालों का आवंटन करें निरस्त

Mon, 28 Jun 2021 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
DM orderd for indusrees to serius
‘उद्योग न लगाने वालों का आवंटन करें निरस्त’
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में मिनी औद्योगिक आस्थानों पर उद्योग लगाने के नाम पर भूमि का आवंटन कराने के उपरांत भी उद्योग न लगाने वालों का आवंटन निरस्त किया जाए। साथ ही औद्योगिक आस्थानों की चहारदीवारी कराते हुए उसे सुरक्षित किया जाए।

यह बात सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना व प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम का लाभ पात्रों को दिलाने के लिए उनका आवेदन प्राप्त किया जाए तथा लोगों को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाए। उपायुक्त उद्योग ने योजनावार बैंकों को प्रेषित की गई पत्रावलियों के बारे में जानकारी दी। स्वरोजगार करने वाले व्यक्तियों व दुकानदारों की भी समस्याओं को जाना तथा उसका निदान कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, अग्निशमन अधिकारी वीरसेन सिंह, बैंककर्मी वीरेंद्र कुमार, आरपी चौरसिया, गौरव श्रीवास्तव तथा व्यवसायी सत्यनरायन, राजकुमार, शिवशरन, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed