फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dm meeting in mahrajganj

एआरटीओ का वेतन बाधित, मंडी सचिव से स्पष्टीकरण

Thu, 10 Sep 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
dm meeting in mahrajganj
एआरटीओ का वेतन बाधित, मंडी सचिव से स्पष्टीकरण
विज्ञापन

डीएम ने राजस्व व कर-करेतर की बैठक में राजस्व वसूली पर दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कर-करेतर व राजस्व की वसूली में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। विभागीय जिम्मेदार लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली किया जाना सुनिश्चित करें। अगली बैठक से जिनकी प्रगति ठीक नहीं होगी, उन पर कार्रवाई की जाएगी। मानक से कम वसूली पर एआरटीओ व मंडी समिति के सचिव से स्पष्टीकरण मांगा जाए। एआरटीओ का वेतन भी बाधित किया जाए। ये निर्देश जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर-करेतर व राजस्व की समीक्षा बैठक में एडीएम को दिए।
निकायों की ओर से लगाए जाने वाले विभिन्न करों में सिसवां, निचलौल व घुघली की वृद्धि अत्यंत कम होने पर उन्होंने ईओ के विरुद्ध नाराजगी जताते हुए प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। सार्वजनिक मत्स्य पालन वाले तालाबों की नीलामी माह के अंत तक अवश्य कर दी जाए। एसडीएम को निर्देशित किए कि सार्वजनिक भूमि पर किसी प्रकार का कब्जा न हो तथा वे कंबाइन मालिकों व बड़े किसानों के साथ बैठक कर कंबाइन संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दें। इस दौरान एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल, सभी एसडीएम, सभी तहसीलदार, आबकारी अधिकारी आरके सिंह, स्टांप आयुक्त आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संक्रमितों की डाटा फीडिंग को लेकर दिखाएं तेजी
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कोरोना संबंधी बैठक में सीएमओं को निर्देशित किए कि वे कोरोना संक्रमितों को बेहतर चिकित्सा मुहैया कराएं। साथ ही रैपिड रेस्पांस टीम व अन्य जगहों पर जो भी नमूने एकत्र हो रहे हैं उनकी तत्काल फीडिंग भी सुनिश्चित कराएं। जांच को बढ़ाने की दिशा में पहल की जाए। फरेंदा व घुघली में धीमे काम पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों को दायित्वों के प्रति गंभीरता दिखाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्मी कंपोस्ट के माध्यम से बढ़ाई जाएगी गोसदन की आय
डीएम ने गोसदन मधवलिया की प्रबंध कार्यकारिणी परिषद की बैठक में कहा कि पशुओं के अपशिष्टों का प्रयोग कर गोसदन में वर्मी कंपोस्ट खाद बनाई जाए और आय पर जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि वर्मी कंपोस्ट के संचालन के लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी। बैठक में प्रभारी सीवीओ डॉ. अवध बिहारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed