फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dm meeting for election

सीमा पर अवैध सामग्री को सख्ती से रोकें

Thu, 27 Jan 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
dm meeting for election
फोटो
विज्ञापन

- कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशासनिक व पुलिस के जिम्मेदारों की बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा पर किसी प्रकार की अवैध व अनैतिक वस्तुओं की आवाजाही पर विशेष सतर्कता दिखाई जाए। यदि कहीं से भी कोई आपत्तिजनक वस्तु प्राप्त होती है तथा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
ये निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रशासनिक व पुलिस विभाग के जिम्मेदारों की बैठक में दी। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक, पुलिस व आबकारी विभाग के जिम्मेदार नेपाल से शराब की आवक को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करते हुए कार्य करें। यदि इसमें कोई भी खलल डालने का प्रयास करता है तो उससे सख्ती से निपटा जाए। यदि कहीं पर एसएसबी की आवश्यकता हो तो उपजिलाधिकारी स्वयं उनसे समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। पोलिंग पार्टियों की सुरक्षा के साथ-साथ समस्त प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखी जाए। जिम्मेदार अपने तंत्र को भी सक्रिय रखें तथा छोटी सी छोटी सूचना को भी गंभीरता से लें। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि जिले में पूरी निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने की दिशा में प्रयास जारी है। इस दौरान एएसपी निवेश कटियार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, एसडीएम दिनेश मिश्रा, रामसजीवन मौर्य व एसपी मिश्रा, सीओ सुनील दत्त दूबे, अजय सिंह चौहान, डीके उपाध्याय समेत विभिन्न थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed