फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM interacts with students, offers tips for building a successful career.

Maharajganj News: छात्रों से रूबरू हुए डीएम, सफल कॅरिअर बनाने को दिया टिप्स

Fri, 21 Aug 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
DM interacts with students, offers tips for building a successful career.
डॉ. बीआर आंबेडकर महाविद्यालय में डीएम का संवाद कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


डीएम ने प्रतियोगी परीक्षा के दौरान अपने अनुभव व रणनीति की कहानी छात्रों को सुनाई

डीएम बोले, छात्रों को नियमित रूप से पढ़नी चाहिए समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं
महराजगंज। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल बृहस्पतिवार को डॉ. बीआर अंबेडकर महाविद्यालय के छात्रों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने न केवल छात्रों की शंकाओं का समाधान किया बल्कि सफल कॅरिअर बनाने के लिए जरूरी टिप्स भी दिए।
महाविद्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में मौजूद डीएम ने छात्र-छात्राओं से प्रेरक संवाद किया। संवाद में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। डीएम ने विद्यार्थियों से उनके कॅरिअर के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली और उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अपने व्यक्तिगत अनुभवों और रणनीतियों को भी विद्यार्थियों के साथ साझा किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में असफलता के कारण उत्पन्न तनाव और उससे निपटने के उपायों को लेकर जिलाधिकारी से सवाल किए। जिलाधिकारी ने कहा कि असफलता सफलता की राह में एक पड़ाव है, अंतिम परिणाम नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को तनाव से बचने के लिए अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने और निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपना शत-प्रतिशत प्रयास करना चाहिए और परिणाम की चिंता किए बिना अपनी तैयारी को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। डीएम ने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में मौजूद विभिन्न प्रकार के भटकाव से दूर रहते हुए अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने की सलाह दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं पढ़ने तथा देश-दुनिया की अद्यतन घटनाओं से अवगत रहने की सलाह दी। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक व छात्रों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed