फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM expresses displeasure over sluggishness in voter revision process

Maharajganj News: मतदाता पुनरीक्षण में सुस्ती पर डीएम नाराज

Sun, 25 Oct 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
DM expresses displeasure over sluggishness in voter revision process
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने शनिवार को निचलौल स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने तीन मतदान बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फॉर्म-06 के माध्यम से नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए अब तक केवल 20 आवेदन मिलने पर उन्होंने असंतोष जताया।
विज्ञापन

डीएम ने गांवों और शहरी वार्डों में अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं और नवविवाहित महिलाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही उपजिलाधिकारी अवनीश त्रिपाठी को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान की नियमित निगरानी करने और कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय निचलौल के बूथ संख्या 140 पर 845 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 446 पुरुष और 399 महिलाएं हैं। यहां फॉर्म-06 के नौ आवेदन मिले। बूथ संख्या 141 पर 573 मतदाता हैं, जिनमें 284 पुरुष और 289 महिलाएं शामिल हैं। यहां चार आवेदन मिले। बूथ संख्या 142 पर 896 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 476 पुरुष और 420 महिलाएं हैं। यहां सात आवेदन प्राप्त हुए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अमित सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed