{"_id":"618d68f7a640ae79416a94fd","slug":"dm-directed-to-stop-nepali-wine-maharajganj-news-gkp416015262","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से अवैध शराब की आवक रोकने के लिए निगरानी पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल से अवैध शराब की आवक रोकने के लिए निगरानी पर जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल से अवैध शराब की आवक रोकने के लिए निगरानी पर जोर
महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर नेपाल से अवैध शराब की आवक रोकने के लिए नौतनवां-नेपाल सीमा पर निगरानी पर जोर दिया। आरसी का मिलान कर बड़े बकाएदारों को चिह्नित करने और विद्युत बिल की वसूली बढ़ाने के लिए मीटर रीडर की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि जिले के जो भी बड़े बकाएदार हैं उनका नाम तहसीलों पर चस्पा करने का कार्य किया जाए। निकायों में राजस्व की वसूली बढ़ाने को लेकर सभी अधिशासी अधिकारियों व प्रशासकों को निर्देशित किया गया। अगले 15 दिनों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव में बंद पड़े टैक्सी स्टैंडों पर मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराते हुए उसे शुरू कराने को कहा। नगर निकायों का नक्शा भी जारी करने का निर्देश दिया। सभी एसडीएम व तहसीलदार को सरकारी व नजूल के भूमि को चिह्नित करने का निर्देश दिया। पुरानी फसली के आधार पर तालाबों की भूमि को चिह्नित करने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी पंकज कुमार वर्मा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, सभी एसडीएम, तहसीलदार, सहायक महानिबंधक स्टाम्प, जिला आबकारी अधिकारी, उपायुक्त वाणिज्य कर आदि मौजूद रहे।