फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM constituted a committee to investigate the hospitals

Maharajganj News: अस्पतालों की जांच के लिए डीएम ने गठित की कमेटी

Wed, 15 Oct 2025 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
DM constituted a committee to investigate the hospitals
महराजगंज। जनपद में संचालित हो रहे निजी चिकित्सालय/पैथालॉजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड का मानक के अनुरूप संचालन सुनिश्चित कराने पर जोर है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की ओर से निजी चिकित्सालयों, पैथालॉजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए तहसीलवार जांच दल का गठन किया गया। जांच दल में संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित अधिकारी, अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी और निरीक्षक/थानाध्यक्ष (अस्पताल कार्य क्षेत्र से संबंधित) सम्मिलित हैं। जिलाधिकारी ने गठित टीम को निर्देशित किया है कि वह आवंटित कार्य क्षेत्र में संचालित अस्पतालों की जांच कर आख्या एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराएं। गठित समिति को निर्देशित किया गया है कि यदि कहीं अवैध/अपंजीकृत अस्पताल, पैथालॉजी/एक्स-रे/अल्ट्रासाउंड केंद्र चलने की सूचना प्राप्त होती है तो उसकी जांचकर व सुसंगत विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर अवगत कराएं। अवैध/अपंजीकृत हाॅस्पिटल, पैथालॉजी, एक्स-रे अल्ट्रासउंड की जांच करने के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी और उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीर विक्रम सिंह को परतावल, पनियरा व सदर के लिए लक्ष्मीपुर व रतनपुर के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमेश चंद्रा व डॉ. अंग्रेश सिंह को नामित किया गया है। इसी प्रकार फरेंदा, बृजमनगंज व धानी के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवनाथ राय व उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज लाल को जबकि निचलौल, सिसवा, घुघली और मिठौरा के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्या व उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश यादव को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed