फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM and SP inspected the security at the border and gave instructions for vigilance.

Maharajganj News: डीएम व एसपी ने बॉर्डर पर सुरक्षा का लिया जायजा, सतर्कता के दिए निर्देश

Sun, 10 May 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected the security at the border and gave instructions for vigilance.
डीएम-एसपी ने किया सीमावर्ती क्षेत्र का निरीक्षण
विज्ञापन

सोनौली। भारत-नेपाल के अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर का शनिवार को नवागत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने आईसीपी परिसर सहित सीमावर्ती क्षेत्रों का संयुक्त भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संबंधित एजेंसियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन प्रबंधन, चेकिंग प्रणाली, दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया एवं कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की। साथ ही सीमा पार आने-जाने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी व्यवस्था तथा सुरक्षा बलों की ड्यूटी प्रणाली का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीमा पर तैनात एसएसबी एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें नियमित एवं प्रभावी चेकिंग सुनिश्चित करने, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम एवं एसपी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी एजेंसियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए लगातार सक्रिय रहने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम नौतनवा नवीन कुमार, कस्टम अधीक्षक सुधीर कुमार, सहायक सेनानायक सेफवान एन, कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed