फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DM and SP inspected Purandarpur police station and took stock of the arrangements.

Maharajganj News: डीएम व एसपी ने किया पुरंदरपुर थाने का निरीक्षण, व्यवस्था का लिया जायजा

Sun, 22 Feb 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
DM and SP inspected Purandarpur police station and took stock of the arrangements.
शिकायतकर्ता से फोन कर कार्यवाही की ली जानकारी
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने थाना पुरंदरपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर में मौजूद सभी महत्वपूर्ण स्थानों और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति केंद्र के निरीक्षण के दौरान प्रियंका से फोन पर संवाद कर शिकायत पर हुई कार्यवाही की जानकारी ली। शिकायतकर्ता महिला ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह करा दिया गया है और वह संतुष्ट है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने शस्त्रागार हथियारों की सफाई, रखरखाव और रजिस्टर थाना कार्यालय एवं सभी महत्वपूर्ण अभिलेख, मालखाना, जब्तशुदा सामान की सुरक्षा एवं रिकॉर्ड, हवालात स्वच्छता, सुरक्षा और बंदियों की स्थिति, पुलिसकर्मियों की मेस और बैरक, महिला हेल्प डेस्क का संचालन, मिशन शक्ति केंद्र, सीसीटीएनएस सिस्टम की कार्यप्रणाली, थाने के सभी जरूरी रजिस्टर और फाइलों आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी द्वारा थाना प्रभारी को जनसुनवाई के साथ प्राप्त प्रार्थना पत्रों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी बीट आरक्षियों को अपने अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर जनमानस की समस्याओं को सुनने तथा तत्काल विधिक कार्यवाही अमल में लाने के लिए कहा गया। उन्होंने रजिस्टर संख्या 04 और रजिस्टर संख्या 08 सहित अन्य प्रपत्रों को अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया।


पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर, हिस्ट्रीशीटर व अन्य शातिर अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए आवश्यक कार्यवाही करें। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना स्टाफ को अपराध नियंत्रण, जनता की सेवा और थाना कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed