फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DJ will not play from 10 pm to 6 am, there will be monitoring

Maharajganj News: रात दस से सुबह छह बजे तक नहीं बजेगा डीजे, होगी निगरानी

Tue, 17 Oct 2023 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
DJ will not play from 10 pm to 6 am, there will be monitoring
जिले में 1200 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होगी, सुरक्षा व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी रहेंगे तैनात, महिला सुरक्षा की जानकारी देने की होगी व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रात में 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा। नियम का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को निर्देशित कर दिया है। निगरानी के लिए नोडल अधिकारी रहेंगे। पंडालों में महिला सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था रहेगी। मिशन शक्ति के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। 1200 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होगी।
विज्ञापन

नवरात्र, दशहरा में तेज आवाज में कोई डीजे नहीं बजा सकेगा। अमर उजाला ने तेज डीजे बजने से होने वाली दुश्वारियों को लेकर प्रमुखता से मुद्दे को उठाया था। शासन प्रशासन ने इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाई तो इसका असर जिले में दिखने लगा। शांति कमेटी की बैठकों में स्पष्ट बताया गया कि तेज आवाज में डीजे नहीं बजना चाहिए। लोगों को जागरूक भी किया गया। इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने निचलौल थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर सर्किल क्षेत्र के डीजे संचालकों के साथ बैठक की। पुलिस अधीक्षक ने डीजे संचालकों के साथ तमाम बिंदुओं पर चर्चा करते हुए शासन के निर्देशों को पालन करने की अपील की। वही मनमानी करने वाले डीजे संचालकों पर कार्रवाई करने के लिए सख्त चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नौतनवा थाना सभागार नौतनवां में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने नौतनवां क्षेत्र के डीजे संचालकों तथा दुर्गा पूजा आयोजकों के साथ बैठक की। रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक डीजे नहीं बजेगा। सभी लोगों को साउंड कम करके डीजे बजाना है। रात्रि 10 बजे तक ही डीजे बजाना है। तेज आवाज में डीजे बजाने से उसके कंपन से यदि कोई दुर्घटना होती है तो डीजे संचालक को खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मूर्ति विसर्जन के दौरान वाहनों पर अधिक डीजे न रखें कम डीजे रखें जिससे साउंड कम होगा और मूर्ति विसर्जन करने में समस्या नहीं होगी। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें तथा शांति व्यवस्था बनाए रखें यदि कोई अराजक तत्व माहौल बिगड़ने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
---------------------
कटौती की स्थिति में अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आगामी त्यौहारों का देखते हुए कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें परस्पर सहयोग व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि जनपद में रोस्टर के अनुसार ही कटौती हो। कटौती की स्थिति में अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई होगी। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को विद्युत विभाग के माध्यम से आयोजन स्थलों, रामलीला मैदानों आदि पर विद्युत सुरक्षा के आवश्यक निर्देशों का का पालन कराने का निर्देश दिया। विसर्जन स्थलों पर मोबाईल हेल्थ टीम तैनात करने का निर्देश दिया।


पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि सभी एसडीएम व सीओ विसर्जन स्थलों के आस-पास सुरक्षा-व्यवस्था को जांच लें और आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग करवा लें। उन्होंने कहा कि आयोजनकर्ताओं से वार्ता कर उन्हें कहें कि सार्वजनिक मार्गों को बाधित न करें। बड़े आयोजन स्थलों पर सीसीटीवी और महिलाओं व बच्चों के लिए पृथक बैरिकेडिंग लगवाएं। मूर्तियों के विसर्जन के लिए क्रेन की व्यवस्था रहे, ताकि मूर्ति के साथ लोगों के गिरने की घटनाओं को रोका जा सके। विसर्जन स्थलों पर गोताखोर, प्रकाश व्यवस्था और रस्सी आदि की व्यवस्था हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed