{"_id":"68b4b1928f486dab1504642a","slug":"dj-should-not-play-at-a-volume-higher-than-the-set-standard-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-158471-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तय मानक से अधिक आवाज में न बजाएं डीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तय मानक से अधिक आवाज में न बजाएं डीजे
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में पिस कमेटी की बैठक करते डीएम संतोष कुमार, एसपी सोमेंद्र मीणा।
महराजगंज। आगामी पर्वों के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न समुदायों के साथ पीस कमेटी की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग आगामी त्योहारों में शासन की ओर से निर्धारित गाइडलाइंस का अनुपालन सुनिश्चित करें।
जुलूस से पहले निर्धारित शर्तों के अनुसार पूर्वानुमति अवश्य ले लें। जुलूस/कार्यक्रम में कोई भी अप्रिय स्थिति होने पर पूरी जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। जुलूस में मानक के अनुसार डीजे की आवाज मानक से अधिक न रखें और जुलूस में झंडा लगाने के लिए धातु का इस्तेमाल न करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़कों पर अनावश्यक झंडे/पोस्टर/बैनर को अभियान चलाकर हटवा लें। विद्युत विभाग को जुलूस मार्गों पर विद्युत खंभों और विद्युत तारों का सर्वे कर उनकी मरम्मत करवा लें। कहीं पर भी तार निर्धारित सीमा से नीचे लटकते न मिलें। उन्होंने सभी एसडीएम को सीओ के साथ संवेदनशील क्षेत्रों के स्थलीय निरीक्षण का निर्देश दिया। साथ ही अराजक तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने भी दोनों पक्षों को संबोधित करते हुए परस्पर भाईचारे के साथ आगामी पर्वों को मनाने की अपील की। किसी नवीन परंपरा की शुरुआत न करें। जुलूस आदि से अराजक तत्वों को दूर रखें। े