फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   DJ noise in Kavad Yatra... increasing heart rate, numbing ears

Maharajganj News: कावड़ यात्रा में डीजे का शोर...बढ़ा रहा धड़कन, कान सुन्न

Tue, 29 Jul 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 29 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
DJ noise in Kavad Yatra... increasing heart rate, numbing ears
महराजगंज। कांवड़ यात्रा में डीजे का शोर आम लोगों को बेचैन कर रहा है। हृदय की धड़कन बढ़ने के साथ कान सुन्न हो जा रहा है। जिस रास्ते से डीजे का शोर होते काफिला गुजर रहा है। आसपास के लोग चंद घंटे परेशान हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में कई स्थानों पर डीजे के शोर के बीच थिरकते हुए लोग जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। शहर में मऊपाकड़ में डीजे की तेज धुन पर थिरकते हुए लोग शहर की सड़कों से गुजरे तो आसपास के लोगों के हृदय की धड़कन बढ़ गई थी। भक्ति गीतों की तेज आवाज से कुछ देर के लिए कान सुन्न हो गया। बाइक से आ रहे राजकिशोर कुछ देर किनारे खड़े हो गए।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने के बाद वह रवाना हुए। इस बीच उन्होंने कहा कि अब तो तेज आवाज में डीजे बजाना फैशन हो गया है। आस्था की बात होने के कारण कोई विरोध नहीं करता है, लेकिन इस दिशा में स्वयं ही लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। डीजे तेज बजते हुए आगे बढ़ा तो उत्साहित युवक थिरकते हुए जयघोष कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के दुकानों पर बैठे लोग भी थोड़ी देर के लिए असहज हो गए। इसी तरह से बागापार में कांवड़ यात्रा में शामिल चंदन कुमार ने बताया कि तेज आवाज से गला सुखने लगा था। भ्रमण के दौरान दो बार पानी पीना पड़ा था। सावन में कांवड़ यात्रा विशेषकर सोमवार के दिन ही निकलती है। डीजे की धुन पर थिरकते हुए युवा सेहत को होने वाले नुकसान से अनजान हैं।
इसके अलावा जिले में अन्य स्थानों पर डीजे के तेज आवाज के साथ कांवड यात्रा निकली। डॉक्टरों के अनुसार, डीजे की तेज आवाज बीमार लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। कमजोर दिल वाले ह्रदय रोगियों के लिए डीजे की तेज आवाज जानलेवा साबित हो सकती है। डीजे की तेज आवाज पर प्रतिबंध के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है।
डीजे से 120 से 130 डेसीबल तक शोर पैदा होता है जो खतरनाक ध्वनि प्रदूषण की श्रेणी में आता है। इस दौरान ध्वनि में कंपन बढ़ जाती है। यही कंपन हृदय रोगियों के लिए जानलेवा होता है। सबसे खतरनाक तो तब हो जाता है जब डीजे की धुन पर नाचने वाले घंटों एक ही जगह पर खड़े होकर मनोरंजन करते हैं। कांवड़ यात्रा में डीजे बजाना फैशन हो गया है। समय के साथ इसमें भी बदलाव हो गया है।

बड़े-बड़े साउंड बाक्स के जरिए बजने वाले गानों की धुन भी कुछ अलग अंदाज की होती है। डीजे की तेज आवाज ऐसी होती है कि घरों की दीवारें, दीवारों पर टंगे बर्तन और जमीन में कंपन सा महसूस होता है। खोन्हौली गांव के 60 वर्षीय कमलेश प्रजापति ने बताया कि हृदय रोग की दवा चलती है। इन दिनों डीजे के शोर से परेशानी होती है। बीते दिन इटहिया गया था तो वहां डीजे का शोर कुछ सुना तो बेचैनी हो गई। घबराहट के कारण वहां से घर चला आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed