फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Divyang teenager raped, case registered against the accused

Maharajganj News: दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

Tue, 17 Jun 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 17 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Divyang teenager raped, case registered against the accused
पुरैना। घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को दिव्यांग और मानसिक रूप से कमजोर 15 साल की किशोरी से गांव का युवक दुष्कर्म कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी सिकंदर के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज लिया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह खेत पर काम करने गई थी। घर पर दिव्यांग और मानसिक रूप से कमजोर बेटी अकेली थी। इस बीच गांव का एक युवक आया और उससे दुष्कर्म किया। बेटी की चीख-पुकार सुनकर गांव की एक महिला वहां पहुंच गई और शोर मचा दिया। यह देखकर युवक फरार हो गया। किशोरी रोते-रोते उसके दरिंदगी की बात महिला को बताई। गांव की महिला ने ही किशोरी की मां को घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। किशोरी की मां ने बताया कि युवक मनबढ़ किस्म का है। गांव में दिनभर बेवजह घूमता रहता है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही मामले में आरोपी सिकंदर के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed