{"_id":"68fe8b6e025162d326082037","slug":"divisional-athletic-competition-begins-with-gold-medal-maharajganj-news-c-206-1-go11002-162627-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्वर्ण पदक से मंडलीय एथलीट स्पर्धा का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्वर्ण पदक से मंडलीय एथलीट स्पर्धा का आगाज
विज्ञापन
महराजगंज। माध्यमिक स्तर की मंडलीय खेल स्पर्धा में जिले के प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक जीतकर स्पर्धा का आगाज किया है। रविवार को मंडलीय स्पर्धा गोरखपुर महात्मा गांधी इंटर काॅलेज के खेल मैदान में शुरू हुई। इसमें जनपद से 65 एथलीटों की टीम क्रीड़ा सचिव के साथ शामिल है। पहले दिन के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करने डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने स्वयं पहुंचकर बधाई दी और उन्हें राज्य स्तरीय के लिए शुभकामना ज्ञापित किया।
मंडलीय स्पर्धा के पहले दिन 100 मीटर रेस कविता ने जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जूनियर वर्ग में यह सफलता जनपद के अभिषेक राय ने हासिल किया। 300 मीटर व 800 मीटर रेस में भी महराजगंज ने सिल्वर जीतने में सफलता प्राप्त की। मंडलीय स्पर्धा दो दिन गोरखपुर में संपन्न होगी जहां से स्वर्ण जीतने वाले राज्य स्पर्धा में शामिल होंगे।
प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन की सूचना पर डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने आयोजन स्थल पहुंचकर प्रतिभागियों में उत्साह का संचार किया। उन्होंने बच्चों को शुभकामना देते हुए कहा कि प्रतिभागियों के प्रदर्शन पर जिले को उम्मीद है। हमारे खिलाड़ी राज्य स्तर से भी स्वर्ण जीतकर इतिहास बनाएंगे, क्योंकि अबतक जनपद राज्य स्तरीय स्पर्धा में नहीं जा सका। लेकिन इस बार विभाग व खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम दिख रहा और जिले के विद्यार्थी राज्य स्तर से सफल लौट रहे हैं। मंडलीय खेल सचिव अरुणेंद्र राय, गौरव सिंह व जिला सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।