{"_id":"65917ba2aaa82440c20c247b","slug":"divers-will-be-deployed-for-the-safety-of-tourists-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12892-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पर्यटकों की सुरक्षा के लिए गोताखोर रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पर्यटकों की सुरक्षा के लिए गोताखोर रहेंगे तैनात
Sun, 31 Dec 2023 08:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 31 Dec 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के नारायणी नदी के किनारे टेल फॉल और जंगलों की आबोहवा के बीच स्थित दर्जिनिया ताल पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना है। यहां पर वाहन पार्किंग, तीन बैरियर, 10 उपनिरीक्षक, 20 पुरुष और 10 महिला कांस्टेबलों के साथ सात गोताखोर की तैनाती की गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार, दर्जिनिया ताल मगरमच्छों के नाम से तो नारायणी नदी के तट पर स्थित टेल फॉल घड़ियालों के लिए प्रसिद्ध है। दोनों स्थान भारत-नेपाल सरहद से सटे हैं। जहां पर नए वर्ष के दिन पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। वहीं नदी में नाव चलाने वालों को सुरक्षा व्यवस्था के साथ पर्यटकों को सैर कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इस दौरान सादे वर्दी में भी पुलिस टीम मनचलों पर नजर रखेगी।