फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District will get six BOs and one exercise instructor

जिले को मिलेंगे छह बीओ व एक व्यायाम प्रशिक्षक

Tue, 20 Jul 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
District will get six BOs and one exercise instructor
जिले को मिलेंगे छह बीओ व एक व्यायाम प्रशिक्षक
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में छह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी (बीओ) व एक व्यायाम प्रशिक्षक की तैनाती से ग्रामीण क्षेत्र में खेलों में सुधार आएगा। वे न सिर्फ तैनाती वाले ब्लॉक में खेल व उससे जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देंगे, बल्कि खिलाड़ियों का उचित मार्गदर्शन कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार भी करेंगे।

जिला युवा कल्याण विभाग में ब्लॉक स्तर पर बीओ के 12 पद तथा पनियरा, घुघली, सिसवा, निचलौल व रमपुरवा व्यायामशाला में व्यायाम प्रशिक्षक का पद है। जिले में दस वर्ष से अधिक समय से किसी व्यायाम प्रशिक्षक के न होने से व्यायामशाला भवन बदहाल हो गए हैं। ब्लॉक पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों की कमी से समस्या आ रही थी। शासन स्तर पर 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व 26 व्यायाम प्रशिक्षकों की नियुक्ति हुई है। इनमें से जिले को छह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी व एक व्यायाम प्रशिक्षक मिलने की सूचना है। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि नई तैनाती होने के बाद जिले में छह बीओ व एक व्यायाम प्रशिक्षक को आना है। इनके आने के बाद खेलों के विकास की दिशा में जिले की स्थिति बेेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed